विदेश

PAK के पीएम बनने जा रहे इमरान खान को भेजा गया समन, 7 अगस्त को होना है पेश

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, एनएबी प्रांतीय सरकार के हेलीकॉप्टर का 72 घंटे तक इस्तेमाल करके प्रांतीय सरकार के राजकोष में 21.7 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाने की जांच कर रहा है.

PAK के पीएम बनने जा रहे इमरान खान को भेजा गया समन, 7 अगस्त को होना है पेश
इमरान खान Photo Credit:- Facebook

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री बनने के लिए तैयार इमरान खान को सरकारी हेलिकॉप्टरों के गलत इस्तेमाल के संबंध में पाकिस्तान के राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने समन भेजा है. जानकारी के अनुसार एक मीडिया रिपोर्ट की मानें तो खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के खजाने को 21.7 लाख रुपए का नुकसान हुआ. राष्ट्रीय जवाबदेही ब्यूरो (एनएबी) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के 65 वर्षीय प्रमुख को सात अगस्त को पेश होने के लिए समन भेजा. खैबर पख्तूनख्वा में साल 2013 से खान की पार्टी की प्रांतीय सरकार है.

द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की खबर के मुताबिक, एनएबी प्रांतीय सरकार के हेलीकॉप्टर का 72 घंटे तक इस्तेमाल करके प्रांतीय सरकार के राजकोष में 21.7 लाख रुपए का नुकसान पहुंचाने की जांच कर रहा है.

इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (PTI) 25 जुलाई को हुए चुनावों में 116 सीटें जीतकर सबसे बड़े दल के तौर पर उभरी है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ के नेता इमरान खान की ताजपोशी का दिन तय हो गया है. 65 वर्षीय नेता इमरान 11 अगस्त को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ लेंगे.

गौरतलब है कि इमरान को इससे पहले 18 जुलाई को समन भेजा गया था लेकिन वह चुनाव के कारण ब्यूरो के समक्ष पेश नहीं हुए. उनके वकील ने एक अपील दायर करते हुए एनएबी से मामले में आम चुनाव के बाद सात अगस्त की तारीख तय करने का अनुरोध किया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 03, 2018 05:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).