विदेश

America: अमेरिका में इस सीजन में फ्लू से 100 से अधिक बच्चों की मौत

यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सीजन में अब तक अमेरिका में फ्लू से 91 बच्चो की मौतें हुई हैं.

America: अमेरिका में इस सीजन में फ्लू से 100 से अधिक बच्चों की मौत

लॉस एंजेलिस, 28 जनवरी : यूएस सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (सीडीसी) की ओर से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक इस सीजन में अब तक अमेरिका में फ्लू से 91 बच्चो की मौतें हुई हैं. सीडीसी के अनुमान के मुताबिक देश में फ्लू से कम से कम 25 मिलियन लोग बीमार हुए.

280,000 लोग अस्पताल में भर्ती हैं और 17 हजार मौतें हुई हैं. सीडीसी के आंकड़ों से पता चलता है कि 21 जनवरी को समाप्त हुए सप्ताह में अमेरिका में फ्लू के कारण लगभग 4,000 लोग अस्पताल में भर्ती हुए थे. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार इस सप्ताह इन्फ्लूएंजा से छह बच्चों की मौत की सूचना मिली थी. यह भी पहें : Omicron Subvariant XBB 1.5: अमेरिका में नए कोविड संक्रमणों में 60 प्रतिशत से अधिक के लिए ओमिक्रॉन का नया सबवैरिएंट एक्सबीबी 1.5 जिम्मेदार

सीडीसी के मुताबिक 6 महीने और इससे अधिक आयु के प्रत्येक व्यक्ति को वार्षिक फ्लू का टीका लगवाना चाहिए.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2023 09:55 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).