America Car Accident: 'सुपरफॉग' के कारण अमेरिका में भीषण कार दुर्घटना, 7 की मौत
अमेरिका के दक्षिण लुइसियाना के दलदल में लगी आग के धुएं और सुबह के घने कोहरे के कारण एक भीषण कार दुर्घटना हो गई जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
वाशिंगटन, 24 अक्टूबर : अमेरिका के दक्षिण लुइसियाना के दलदल में लगी आग के धुएं और सुबह के घने कोहरे के कारण एक भीषण कार दुर्घटना हो गई जिसमें कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 25 अन्य घायल हो गए. अधिकारियों ने यह जानकारी दी.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, राज्य पुलिस ने सोमवार रात कहा कि इस भीषण दुर्घटना में 158 वाहन शामिल थे और मरने वालों की संख्या और भी अधिक हो सकती है. यह भी पढ़ें : Israel Hamas War: इजराइल-फिलिस्तीनी संघर्ष पर संयुक्त राष्ट्र महासभा का आपातकालीन सत्र
स्थानीय मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, प्रत्यक्षदर्शियों ने शुरू में एक ट्रक के पहिये के नीचे फिसलने से दो मौतों की सूचना दी थी. कोहरे की मुख्य वजह स्थानीय दलदल में लगी आग से पैदा हुए धुआं थी. इसके कई दिनों तक बने रहने की सम्भावना है.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 24, 2023 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

