अमेरिका और भारत ने आतंकवादीयों के खिलाफ पाकिस्तान से की स्पष्ट एवं लगातार कार्रवाई की मांग

भारत (India) और अमेरिका (America) ने पाकिस्तान से आतंकवादी समूहों और उसके सरगनाओं के खिलाफ ‘‘स्पष्ट एवं लगातार’’ कार्रवाई करने की मांग की है.

भारत-अमेरिका (Photo Credit- Twitter)

वॉशिंगटन:  भारत (India) और अमेरिका (America) ने पाकिस्तान से आतंकवादी समूहों और उसके सरगनाओं के खिलाफ ‘‘स्पष्ट एवं लगातार’’ कार्रवाई करने की मांग की है. वहीं अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार ने कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में उनका देश भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है. अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन (John Bolton) और भारत के विदेश सचिव विजय गोखले के बीच बुधवार को हुई बैठक में बोल्टन ने भारत को अमेरिकी समर्थन की बात की.

बोल्टन ने ट्वीट किया, ‘‘ मैंने अमेरिका-भारत सामरिक साझीदारी और हिंद-प्रशांत के लिए हमारे साझे दृष्टिकोण को गति देने और यह दोहराने के लिए भारतीय विदेश सचिव गोखले से मुलाकात की कि अमेरिका आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भारत के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ा है.’’

यह भी पढ़ें: भारत और अमेरिका ने पाकिस्तान से आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई करने का किया आह्वान

पुलवामा में जैश-ए-मोहम्मद (Jaish-e-Mohammed) के हमले के बाद से बोल्टन और अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ (Mike Pompeo) भारत-अमेरिकी संबंधों के मजबूत समर्थकों के रूप में उभरे हैं.

 

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका को 119 रनों से हराया, हैरी ब्रूक ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: साउथम्प्टन में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 255 रनों का लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने खेली धमाकेदार शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 1st T20I Match Live Score Update: साउथम्प्टन में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: साउथम्प्टन में श्रीलंका के कप्तान चरिथ असलंका ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड