विदेश

America : टेक्सास में Plane Crash, 5 लोग घायल

अमेरिका के दक्षिण मध्य राज्य टेक्सास के लेक वर्थ में रिहायशी इलाके में एक सैन्य प्रशिक्षण जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग घायल हो गए.

America : टेक्सास में Plane Crash, 5 लोग घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Youtube)

ह्यूस्टन, 20 सितम्बर: अमेरिका (America) के दक्षिण मध्य राज्य टेक्सास (Texas) के लेक वर्थ में रिहायशी इलाके में एक सैन्य प्रशिक्षण जेट के दुर्घटनाग्रस्त होने से पांच लोग घायल हो गए. यह भी पढ़े: 'टेक्सास सीमावर्ती शहर में प्रवासी भीड़ को निर्वासित करेंगा बाइडन प्रशासन'

समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने एक स्थानीय मीडिया के हवाले से बताया कि दो लोगों को विमान से बाहर निकाल दिया गया और उन्हें स्थानीय अस्पतालों में ले जाया गया, जिसमें से दोनों की हालत गंभीर है. रिपोर्ट में कहा गया है कि जमीन पर घायल अन्य तीन लोगों का इलाज किया गया है.

फोर्ट वर्थ पुलिस विभाग ने ट्वीट किया कि दुर्घटना के बाद दो से छह घर क्षतिग्रस्त हो गए. फोर्ट वर्थ फायर डिपार्टमेंट ने ट्विटर पर कहा कि सभी जगह लगी आग को बुझा दिया गया है. दुर्घटना का कारण अस्पष्ट बना हुआ है. ड़ोस फोर्ट वर्थ में नेवल एयर स्टेशन ज्वाइंट रिजर्व बेस से लगभग सात मील उत्तर-पश्चिम में है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 20, 2021 09:01 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).