प्रधानमंत्री बनने से पहले इमरान खान को भारत ने दिया यह बेशकीमती गिफ्ट
इमरान खान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने से पहले ही भारत ने उन्हें एक बेशकीमती गिफ्ट दिया है. इमरान खान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की तिथि को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया.
इस्लामाबाद: इमरान खान के पाकिस्तान का प्रधानमंत्री बनने से पहले ही भारत ने उन्हें एक बेशकीमती गिफ्ट दिया है. पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के चीफ इमरान खान के प्रधानमंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की तिथि को लेकर सस्पेंस खत्म हो गया है. इमरान 18 अगस्त को प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. इससे पहले उनसे भारतीय उच्चायोग के अधिकारियों ने मुलाकात की.
भारतीय उच्चायोग के आयुक्त अजय बिसारिया और उप उच्चायुक्त जेपी सिंह के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को पाकिस्तान के भावी प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की. इस दौरान इमरान को भारत की ओर से एक क्रिकेट बैट गिफ्ट किया गया. इमरान को गिफ्ट किए गए बैट पर भारतीय क्रिकेटरों का ऑटोग्राफ है.
Indian HC Ajay Bisaria called on Mr Imran Khan, Chairperson & senior leadership of PTI. HC congratulated @ImranKhanPTI on his electoral success, discussed range of issues, prospects of India-Pak relationship. HC gifted a cricket bat autographed by the entire Indian cricket team. pic.twitter.com/xtdZ8H8ZQ5
— India in Pakistan (@IndiainPakistan) August 10, 2018
गौरतलब है कि पाकिस्तान आम चुनावों में इमरान खान की पार्टी तहरीक ए इंसाफ ने सबसे ज्यादा सीटें जीती हैं. हालांकि उनके पास बहुमत नहीं है. इसीलिए उसे अन्य दलों पर निर्भर होना पड़ रहा है. मुत्तहिदा कौमी मूवमेंट-पाकिस्तान (एमक्यूएम-पी) ने देश में संघीय सरकार बनाने के लिए इमरान खान की पीटीआई को समर्थन देने की घोषणा की है. पीटीआई ने बलूचिस्तान नेशनल पार्टी-मेंगल (बीएनपी-एम) से भी समर्थन मांगा.
इसके अलावा मतदान की गोपनीयता भंग करने के मामले में इमरान खान को पाकिस्तान चुनाव आयोग से भी राहत मिल गई है. जिससे उनके शपथ ग्रहण लेने का रास्ता साफ हो गया है. इमरान खान के शपथ को लेकर अटकलें खत्म.. अब इस दिन होगी ताजपोशी
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2018 07:04 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

