विदेश

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अमेरिका ने की संबंधित पक्षों से एलओसी पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील

अमेरिका ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय संविधान से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है. जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा हम जम्मू-कश्मीर की घटनाओं पर करीब से नजर रख रहे हैं. राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव रखा.

अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद अमेरिका ने की संबंधित पक्षों से एलओसी पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील
अमेरिका (Photo Credit- Pixabay)

वॉशिंगटन : अमेरिका (America) ने सोमवार को कहा कि वह भारतीय संविधान (Indian Constitution) से अनुच्छेद 370 हटाए जाने के बाद जम्मू कश्मीर में घटनाक्रम पर करीब से नजर रख रहा है. साथ ही उसने सभी पक्षों से नियंत्रण रेखा (LoC) पर शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील की.

अमेरिकी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मॉर्गन ओर्टागस (Morgan Ortagus) ने पाकिस्तान का नाम लिए बिना ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘ हम नियंत्रण रेखा पर सभी पक्षों से शांति और स्थिरता बनाए रखने की अपील करते हैं.’’

यह भी पढ़ें : आर्टिकल 370: अमेरिका स्थित मुस्लिम संगठन ने प्रदर्शन करने का किया ऐलान

जम्मू कश्मीर का विशेष दर्जा समाप्त किए जाने के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा, ‘‘हम जम्मू-कश्मीर की घटनाओं पर करीब से नजर रख रहे हैं. हमने जम्मू-कश्मीर के संवैधानिक दर्जे में तब्दीली की भारत की घोषणा और राज्य को दो केन्द्रशासित प्रदेशों में बांटने की योजना को संज्ञान में लिया है.’’

उन्होंने कहा कि भारत ने जम्मू-कश्मीर में कार्रवाई को ‘‘पूरी तरह से आंतरिक मामला’’ बताया है.

हालांकि उन्होंने जम्मू-कश्मीर में मानवाधिकारों के कथित उल्लंघन पर चिंता जताई. प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ हम हिरासत (जम्मू कश्मीर में) की खबरों पर चिंतित हैं और लोगों के अधिकारों के सम्मान तथा प्रभावित समुदायों से चर्चा की अपील करते हैं.’’

गौरलतब है कि भारत सरकार ने सोमवार को जम्मू कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले संविधान के अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया और राज्य को दो केन्द्र शासित प्रदेशों जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में बांटने का प्रस्ताव रखा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 06, 2019 09:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).