अफगान तालिबान के नेताओं ने पाक पीएम इमरान खान से की मुलाकात, अमेरिका के साथ बातचीत के लिए किया आह्वान

तालिबान के वरिष्ठ नेताओं के एक समूह ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से मुलाकात की. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए तालिबान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समूह के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने किया. इससे पहले दिन में, 12 सदस्यीय तालिबान प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान विदेश कार्यालय में बैठकें कीं.

पाक पीएम इमरान खान (Photo Credits: IANS)

इस्लामाबाद: तालिबान (Taliban) के वरिष्ठ नेताओं के एक समूह ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) से मुलाकात की. एक मीडिया रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई. अज्ञात सूत्रों का हवाला देते हुए, जियो न्यूज ने बताया कि तालिबान प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व समूह के सह-संस्थापक मुल्ला अब्दुल गनी बरादर ने किया.

खान ने गुरुवार रात को तालिबानी नेताओं के साथ बैठक के दौरान अफगानिस्तान में शांति बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया है और क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बहुत महत्वपूर्ण बताया. उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि पाकिस्तान (Pakistan) अफगानिस्तान में शांति के लिए अपने प्रयासों को जारी रखेगा.

यह भी पढ़ें : आतंकवाद के खिलाफ एक्शन में ट्रम्प, पाकिस्ततान में पनप रहे तहरीक-ए-तालिबान के सरगना को घोषित किया आतंकी

इससे पहले दिन में, 12 सदस्यीय तालिबान प्रतिनिधिमंडल ने पाकिस्तान विदेश कार्यालय में बैठकें कीं. विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अफगानिस्तान में युद्ध को लेकर अमेरिका के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का आह्वान किया.

कुरैशी ने एक बयान में कहा कि इस्लामाबाद अफगानिस्तान में एक टिकाऊ, लंबे समय तक की शांति और स्थिरता के लिए वार्ता की बहाली चाहता है. उन्होंने कहा, "युद्ध किसी भी समस्या का समाधान नहीं है. अफगानिस्तान में शांति स्थापित करने के लिए वार्ता एकमात्र और सकारात्मक समाधान है."

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड