अमेरिका के कैलिफोर्निया में भी कोरोना वायरस के नए प्रकार के संक्रमण का मामला सामने आया
कैलिफोर्निया के गवर्नर गेविन न्यूसम ने ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शस डिजीज’ के प्रमुख डॉ. एंथनी फाउची के साथ ऑनलाइन संवाद के दौरान कहा कि सदर्न कैलिफोर्निया में वायरस के नए स्वरूप के संक्रमण का मामला मिला है.
कैलिफोर्निया,31 दिसंबर : कैलिफोर्निया (California) के गवर्नर गेविन न्यूसम (Gavin Newsom) ने ‘नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ एलर्जी एंड इंफेक्शस डिजीज’(National Institute of Allergy and Infectious Diseases) के प्रमुख डॉ. एंथनी फाउची के साथ ऑनलाइन संवाद के दौरान कहा कि सदर्न कैलिफोर्निया में वायरस के नए स्वरूप के संक्रमण का मामला मिला है. फाउची ने कहा (Anthony Fauchi), ‘‘कैलिफोर्निया के लोग यह नहीं समझें कि यह कुछ अलग है. इसकी आशंका थी.’’ न्यूसम ने हालांकि संक्रमित व्यक्ति के बारे में विस्तृत जानकारी नहीं दी.
कैलिफोर्निया में मामला सामने आने के महज 24 घंटे पहले कोलोराडो में वायरस के नए स्वरूप के संक्रमण का पहला मामला सामने आया था. व्यक्ति की पहचान कोलोराडो नेशनल गार्ड्समैन के तौर पर हुई है. उसे महामारी के दौरान एक नर्सिंग होम में तैनात किया गया था. यह भी पढ़ें : COVID-19: कैलिफोर्निया गवर्नर ने प्रतिबंधों को लेकर नई योजनाओं की घोषणा की
स्वास्थ्य अधिकारियों ने कहा कि एक और गार्ड में भी संक्रमण की आशंका है. इन मामलों के सामने आने के बाद अधिकारी यह जांच कर रहे हैं कि वायरस का नया प्रकार कैसे ब्रिटेन से अमेरिका आया.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 31, 2020 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

