विदेश

US Shocking: शराब और वेप्स का लालच देकर फीमेल टीचर ने किया गंदा काम, 12 स्टूडेंट्स से बनाए यौन संबंध

अमेरिका के टेक्सास में एक 25 साल की महिला टीचर पर अपने 12 स्टूडेंट्स के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है. इस मामले की शिकायत पर आरोपी टीचर की मां ने खुद उसे पुलिस के हवाले सौंप दिया.

US Shocking: शराब और वेप्स का लालच देकर फीमेल टीचर ने किया गंदा काम, 12 स्टूडेंट्स से बनाए यौन संबंध
(Photo : X)

US Shocking: अमेरिका के टेक्सास में एक 25 साल की महिला टीचर पर अपने 12 स्टूडेंट्स के साथ यौन संबंध बनाने का आरोप लगा है. इस मामले की जानकारी होने पर आरोपी टीचर की मां ने खुद उसे पुलिस के हवाले सौंप दिया. जानकारी के मुताबिक, जब महिला टीचर को गिरफ्तार किया गया, उस वक्त वह प्रेग्नेंट थी.

पुलिस अब इस पूरे मामले की जांच कर रही है और पीड़ित बच्चों की तलाश कर रही है. वहीं, इतने घिनौने आरोप लगने के बाद महिला टीचर ने अपनी नौकरी छोड़ दी है.

टेक्सास पुलिस के मुताबिक, आरोपी महिला टीचर बच्चों को शराब और वेप्स का लालच देकर उनके साथ यौन संबंध बनाती थी. पूछताछ में पता चला है कि वह टीचर बनने से पहले भी कुछ स्कूली बच्चों के संपर्क में थी. उन्हें लालच देकर उनके साथ भी वह गलत काम करती थी. फिलहाल, वह पुलिस हिरासत में है और अपने किए की सजा भुगत रही है.

कहा जा रहा है कि आरोपी महिला टीचर को जमानत मिल सकती है. लेकिन उसने दोबारा अगर किसी बच्चे से संपर्क किया, तो उसे अदालत द्वारा कठोर सजा दी जा सकती है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 28, 2024 11:59 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).