विदेश

नाइजीरिया में ईसाईयों और मुसलमानों के बीच विवाद, 55 लोगों की मौत

उत्तरी नाइजीरिया के एक बाजार में विवाद के बाद युवा ईसाईयों और मुसलमानों के बीच झड़पों में इस सप्ताह 55 लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने यह जानकारी दी.

नाइजीरिया में ईसाईयों और मुसलमानों के बीच विवाद, 55 लोगों की मौत
नाइजीरिया के राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी (Photo Credit: Twitter)

अबुजा: उत्तरी नाइजीरिया के एक बाजार में विवाद के बाद युवा ईसाईयों और मुसलमानों के बीच झड़पों में इस सप्ताह 55 लोगों की मौत हो गई. राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने यह जानकारी दी. सूत्रों ने बताया कि कसुवान मगानी बाजार में ठेले वालों के बीच विवाद के बाद हाउसा मुसलमानों और अदार ईसाई युवकों में लड़ाई हो गई.

सूत्रों ने बताया कि बाजार में हुए विवाद में गुरुवार को दो लोग मारे गए. पुलिस ने अस्थायी तौर पर हिंसा रोक दी लेकिन अदार युवाओं ने हाउसा निवासियों पर हमला किया और उनके घरों को जलाया.

कसुवार मगानी में रहने वाले मोहम्मदु बाला ने कहा, ‘‘दूसरे हमले में ज्यादातर लोगों की हत्याएं हुई.’’

राष्ट्रपति कार्यालय ने शनिवार को एक बयान में कहा, ‘‘राष्ट्रपति मोहम्मदु बुहारी ने कडुना राज्य के कसुवान मगानी में ताजा साम्प्रदायिक हिंसा की निंदा की है.’’ बयान में कहा गया है कि गुरुवार को बाजार में विवाद के बाद हिंसा भड़की.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 21, 2018 09:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).