विदेश

नाइजीरिया: बोर्नो में दो कारों में विस्फोट से 4 की मौत, दुर्घटना में 8 लोग हुए घायल

नाइजीरिया के उत्तर-पूर्वी राज्य बोर्नो में दो कारों में विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के नाइजीरिया प्रतिनिधिमंडल ने यह जानकारी दी. फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

नाइजीरिया: बोर्नो में दो कारों में विस्फोट से 4 की मौत, दुर्घटना में 8 लोग हुए घायल
प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

अबुजा, 12 दिसंबर: नाइजीरिया (Nigeria) के उत्तर-पूर्वी राज्य बोर्नो में दो कारों में विस्फोट होने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और आठ अन्य घायल हो गए. रेड क्रॉस की अंतर्राष्ट्रीय समिति के नाइजीरिया प्रतिनिधिमंडल ने यह जानकारी दी.

यह भी पढ़ें: मध्यप्रदेश: शादी समारोह में जा रहे परिवार की सड़क दुर्घटना का हुआ शिकार, 5 लोगों की हुई मौत

यह घटना राज्य की राजधानी माइदुगुरी से 90 किलोमीटर पूर्व में स्थित डिकवा में घटी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, दो वाहनों को संदिग्ध इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइसों से उड़ा दिया गया.

यह भी पढ़ें: Beirut Blast: बेरूत विस्फोटों से 15 अरब डॉलर से अधिक का नुकसान, COVID-19 महामारी के कारण मुश्किल में देश

रेड क्रॉस के प्रवक्ता ने कहा, "बहुत गंभीर रूप से घायलों का इलाज अब आईसीआरसी सर्जिकल टीम द्वारा स्टेट स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल, माइदुगुरी में किया जा रहा है, जबकि एक अन्य को यूनिवर्सिटी ऑफ माइदुगुरी टीचिंग हॉस्पिटल में भेजा गया है." फिलहाल किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 12, 2020 08:47 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).