विदेश

Pakistan Earthquake Today: 'मिसाइल वॉर' के बीच पाकिस्तान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता

आज तड़के 1:44 बजे (IST) पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई, फिलहाल किसी नुकसान की सूचना नहीं है.

Pakistan Earthquake Today: 'मिसाइल वॉर' के बीच पाकिस्तान में आया भूकंप, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता
भूकंप

इस्लामाबाद: नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, आज तड़के पाकिस्तान में भूकंप के झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई. भूकंप सुबह 1 बजकर 44 मिनट (भारतीय समयानुसार) पर आया.

भूकंप के झटकों से फिलहाल किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि, कुछ इलाकों में लोग घबराकर घरों से बाहर निकल आए. स्थानीय प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

विशेषज्ञों के अनुसार, 4.0 तीव्रता का भूकंप हल्का माना जाता है, लेकिन अगर इसका केंद्र आबादी वाले क्षेत्र के पास हो, तो इससे हल्का नुकसान हो सकता है. अभी इस बात की जानकारी नहीं दी गई है कि भूकंप का केंद्र (एपिसेंटर) किस क्षेत्र में था.

 

(The above story first appeared on LatestLY on May 10, 2025 06:00 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).