IND To PAK: सतलुज नदी में बहकर भारत से पाकिस्तान पहुंचे 2 शख्स, रेंजर्स ने हिरासत में लेकर BSF को दी सूचना

लुधियाना के रहने वाले दो लोग सतलुज नदी के तेज बहाव में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी.

फिरोजपुर, 30 जुलाई: लुधियाना के रहने वाले दो लोग सतलुज नदी के तेज बहाव में बहकर पाकिस्तान पहुंच गए, जहां पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया है. पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी.

पुलिस ने बताया कि लुधियाना में जगरौन के सिधवां बेट निवासी रतनपाल और हविन्दर सिंह को पाकिस्तान रेंजर्स ने शनिवार को हिरासत में लिया और इसकी सूचना सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) को दी.

पुलिस ने बताया कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि दोनों लुधियाना से फिरोजपुर कैसे पहुंचे. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तान रेंजर्स द्वारा दोनों को भारत को सौंपे जाने के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा. Live Blast Video: पाकिस्तान बम धमाके का लाइव वीडियो आया सामने, 50 लोगों की मौत, 200 से अधिक घायल

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शनिवार को हमें सूचना मिली थी कि पाकिस्तानी रेंजर्स ने दो लोगों को हिरासत में लिया है. उनका कहना है वे सतलुज नदी में बहकर पाकिस्तान की सीमा में पहुंच गए हैं.’’ उन्होंने बताया कि इस संबंध में शनिवार और रविवार को पाकिस्तान रेंजर्स और बीएसएफ के बीच ‘फ्लैग मीटिंग’ हुई.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Brazil President India Visit: ब्राजील के राष्ट्रपति ने की संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा पर‍िषद में सुधार की मांग, भारत को स्थायी सदस्यता देने का क‍िया समर्थन

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Score Update: कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में पाकिस्तान के कप्तान सलमान आगा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? कोलंबो में न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\