विदेश

फिलिपींस में कोरोना वायरस का कहर, 1888 नए मामले, 20 मरीजों की मौत

फिलिपींस में रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस के 1,888 नए मामले सामने आए, जिससे देश में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 561,169 पहुंच गई.

फिलिपींस में कोरोना वायरस का कहर, 1888 नए मामले, 20 मरीजों की मौत
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Shutterstock)

मनीला, 21 फरवरी : फिलिपींस (Philippines) में रविवार को पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोनावायरस (Coronavirus) के 1,888 नए मामले सामने आए, जिससे देश में कोरोनावायरस मामलों की संख्या बढ़कर 561,169 पहुंच गई. सिंहुआ न्यूज एजेंसी के रिपोर्ट अनुसार, स्वास्थ्य विभाग (Health Department) के अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान 9,737 मरीजों को ठीक कर विभिन्न अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई है, जिससे कोरोनावायरस से ठीक होने वालों की कुल संख्या बढ़कर 522,843 हो गई है.

बयान में कहा गया है कि इस दौरान घातक वायरस से 20 अन्य मरीजों की मौत हो गई, जिससे देश में कोरोनावायरस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 12,088 तक पहुंच गई है. Corona Updates: महाराष्ट्र समेत देश के इन राज्यों में तेजी से ऊपर बढ़ रहा कोरोना मरीजों का ग्राफ, सरकार ने किया आगाह

फिलिपींस में अभी तक 80 लाख टेस्ट किए गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 21, 2021 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).