अफगानिस्तान के कंधार में हैजा से संक्रमित 180 लोग अस्पताल में भर्ती

अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार के मीर वैस अस्पताल में हैजा से संक्रमित कम से कम 180 लोगों को भर्ती कराया गया है. अस्पताल के एक चिकित्सक सूरगुल नवजादी ने गुरुवार को कहा, "बीमारी से प्रभावित 74 मरीज शाह वलीकोट जिले के हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

कंधार, 14 जुलाई : अफगानिस्तान के दक्षिणी शहर कंधार के मीर वैस अस्पताल में हैजा से संक्रमित कम से कम 180 लोगों को भर्ती कराया गया है. अस्पताल के एक चिकित्सक सूरगुल नवजादी ने गुरुवार को कहा, "बीमारी से प्रभावित 74 मरीज शाह वलीकोट जिले के हैं." समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने नवाजदी के हवाले से बताया कि इस बीमारी ने पहले पड़ोसी हेलमंद प्रांत में 20 बच्चों की जान ले ली थी.

स्थानीय लोगों ने बताया कि हेलमंद प्रांत के बघरान जिले में करीब 150 लोग इस बीमारी से संक्रमित हुए हैं. शाह वलीकोट जिले के निवासी दोस्त मोहम्मद ने कहा, "मौसम बहुत गर्म है .. हमारे पास पीने का साफ पानी नहीं है और मुझे लगता है कि साफ पानी की कमी हमारे क्षेत्र में बीमारी के फैलने का एक कारण हो सकती है." यह भी पढ़ें : विशेषाधिकार हनन प्रस्ताव पर मुख्यमंत्री का जवाब मांगा केरल विधानसभा अध्यक्ष ने

शाह वलीकोट जिले के निवासी कारी अब्दुल्ला ने स्थानीय प्रशासन और सहायता एजेंसियों से क्षेत्र के लोगों को पीने का पानी उपलब्ध कराने में मदद करने का आह्वान किया है. अफगानिस्तान के दूर-दराज के इलाकों में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे की कमी, खराब या स्वास्थ्य केंद्रों की कमी और पीने योग्य पानी की कम पहुंच ने ग्रामीणों को बीमारियों की चपेट में ले लिया है.

Share Now

संबंधित खबरें

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने संयुक्त अरब अमीरात को 5 विकेट से रौंदा, इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें AFG बनाम UAE मैच का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Scorecard: दिल्ली में संयुक्त अरब अमीरात ने अफगानिस्तान के समाने रखा 161 रनों का टारगेट, सोहैब खान ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Live Score Update: दिल्ली में अफगानिस्तान बनाम संयुक्त अरब अमीरात के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Afghanistan vs United Arab Emirates, T20 World Cup 2026 28th Match Prediction: अहम मुकाबले में यूएई को हराकर दबदबा कायम रखना चाहेगा अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\