अफगानिस्तान: तालिबान के हमले में 16 लोगों की मौत, दो पुलिसकर्मी घायल

अफगानिस्तान के कुंदुज और बदखसान प्रांतों में तालिबान के हमले में 12 पुलिसकर्मी और 4 नागरिक मारे गए. हमले में 12 आतंकवादी भी मारे गए. अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. तालिबान आतंकवादियों ने अरगानख्वाह जिले के चेकपोस्ट के पास पुलिस पर हमला कर दिया. हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए.

तालिबान (Photo Credits: IANS)

काबुल, 13 जुलाई : अफगानिस्तान के कुंदुज और बदखसान प्रांतों में तालिबान के हमले में 12 पुलिसकर्मी और 4 नागरिक मारे गए. हमले में 12 आतंकवादी भी मारे गए. अधिकारियों ने सोमवार को इसकी जानकारी दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, प्रांतीय परिषद के एक सदस्य यूसुफ अयूबी ने कहा, "तालिबान आतंकवादियों ने रविवार रात कुंदुज प्रांत के इमाम साहिब जिले में हमला किया, जिसमें पांच पुलिसकर्मी और चार नागरिक मारे गए. साथ ही हमले में आठ लोग घायल हो गए."

सूत्रों ने कहा, "झड़प सोमवार सुबह तक जारी रही. सुरक्षाबलों ने तालिबान हमलावरों पर जोरदार हमला किया, जिससे वे जिले से भागने के लिए मजबूर हो गए. हमले में छह आतंकवादी ढेर हो गए और कई अन्य घायल हो गए."

यह भी पढ़ें: तालिबान के हमलों में पिछले 2 हफ्तों में 89 अफगान नागरिक मारे गए, 150 घायल: अफगान सरकार

वहीं पास के बदखसान में, एक प्रांतीय सरकार के प्रवक्ता ने बताया, "तालिबान आतंकवादियों ने अरगानख्वाह जिले के चेकपोस्ट के पास पुलिस पर हमला कर दिया, जिसमें सात पुलिसकर्मी और पांच तालीबान मारे गए. हमले में दो पुलिसकर्मी घायल हो गए."

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में न्यूजीलैंड ने अफगानिस्तान को 5 विकेट से रौंदा, टिम सीफर्ट ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें NZ बनाम AFG मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Scorecard: चेन्नई में अफगानिस्तान ने न्यूजीलैंड को दिया 183 रनों का लक्ष्य, गुलबदीन नायब ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Live Score Update: चेन्नई में न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Afghanistan, T20 World Cup 2026 4th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी अफगानिस्तान, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\