पाकिस्तान: रावलपिंडी में हुए धमाके में 15 घायल, 1 की मौत

पाकिस्तान के रावलपिंडी में किसी बिजली के खंभे से जुड़े विस्फोटक के फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने इस हादसे की सूचना दी है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बाद में कहा कि काउंटर टेरर डिपार्टमेंट और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मौके से कई नमूने एकत्र किए हैं.

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो)

रावलपिंडी, 13 जून: पाकिस्तान (Pakistan) के रावलपिंडी में किसी बिजली के खंभे से जुड़े विस्फोटक के फटने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है, जबकि 15 अन्य घायल हो गए हैं. पुलिस ने इस हादसे की सूचना दी है. द एक्सप्रेस ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक, शहर के सद्दर बाजार इलाके में शुक्रवार की रात को हुए इस धमाकेदार विस्फोट के बाद भीषण आग लग गई, जिससे यहां काफी क्षति भी हुई.

पुलिस के मुताबिक, मृतक एक सब्जी विक्रेता था, जो खंभे के पास खड़े रहकर सब्जियां बेचा करता था. पुलिस इसे आतंकी हमले से जोड़कर देख रही है.

यह भी पढ़ें:  कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाने पर पाकिस्तान के PTV न्यूज ने दो पत्रकारों को किया बर्खास्त

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बाद में कहा कि काउंटर टेरर डिपार्टमेंट (सीटीडी) और अन्य कानून प्रवर्तन एजेंसियों ने मौके से कई नमूने एकत्र किए हैं. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि विस्फोटक बिजली के खंभे पर लगाए गए थे. अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Live Score Update: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Winner Prediction: हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में ओस डालेगी असर या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

HYK vs PES, PSL 2026 15th Match Preview: कराची में आज हैदराबाद किंग्समेन बनाम पेशावर जाल्मी के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स