म्यांमार में भूस्खलन से 13 की लोगों की हुई मौत, पांच लोगों की तलाश जारी
म्यांमार के उत्तरी काचिन राज्य में रविवार को हुए भारी भूस्खलन से 13 लोगों की मौत हो गई. म्यांमार के उत्तरी काचिन राज्य के हापकांत टाउनशिप में जेडकी एक खदान भूस्खलन की चपेट में आ गई. बचावकर्मी दो सुरक्षाबलों को बचाने में कामयाब रहे, जिन्हें बाद में अस्पतला में भर्ती करा दिया गया.
यांगून : म्यांमार (Myanmar) के उत्तरी काचिन (Kachin) राज्य में रविवार को हुए भारी भूस्खलन (Landslide) से 13 लोगों की मौत हो गई. एक स्थानीय अधिकारी ने इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि म्यांमार के उत्तरी काचिन राज्य के हापकांत टाउनशिप में जेड (एक प्रकार का पत्थर) की एक खदान भूस्खलन की चपेट में आ गई.
समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने टाउनशिप के सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी के हवाले से कहा कि हापकांत में कायिन चुंग गांव के पास स्थानीय समयानुसार दोपहर 2 बजे के करीब एक खदान में चट्टान की दीवार गिरने से यह हादसा हुआ, जिसमें कंपनी के कर्मचारियों और सुरक्षाकर्मियों की मौत हो गई.
यह भी पढ़ें : जम्मू-कश्मीर में भारी बारिश से भूस्खलन, अमरनाथ यात्रा रोकी गई
विभाग के अधिकारी ने कहा कि अभी तक 13 शवों को प्राप्त कर लिया गया है और पांच लोगों की तलाश जारी है. बचावकर्मी दो सुरक्षाबलों को बचाने में कामयाब रहे, जिन्हें बाद में अस्पतला में भर्ती करा दिया गया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 28, 2019 04:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

