विदेश

पाकिस्तान में फिर इंसानियत हुई शर्मसार, 12 साल की मासूम को पहले पीटा फिर जबरन खेत में ले जाकर किया रेप

नए पाकिस्तान (Pakistan) के निर्माण का नारा देकर सत्ता में आए पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री इमरान खान के सभी दावे खोखले साबित हो रहे है. इमरान सरकार ना तो पाकिस्तान में कंगाली दूर कर सकी है और ना ही महिलाओं को सुरक्षा दे पाई है. ताजा मामला दक्षिणी पंजाब (Southern Punjab) से सामने आया है, जहां घर में अकेली एक 12 साल की मासूम को किसी दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला.

पाकिस्तान में फिर इंसानियत हुई शर्मसार, 12 साल की मासूम को पहले पीटा फिर जबरन खेत में ले जाकर किया रेप
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

इस्लामाबाद: नए पाकिस्तान (Pakistan) के निर्माण का नारा देकर सत्ता में आए पड़ोसी देश के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) के सभी दावे खोखले साबित हो रहे है. इमरान सरकार ना तो पाकिस्तान में कंगाली दूर कर सकी है और ना ही महिलाओं को सुरक्षा दे पाई है. ताजा मामला दक्षिणी पंजाब (Southern Punjab) से सामने आया है, जहां घर में अकेली एक 12 साल की मासूम को किसी दरिंदे ने अपनी हवस का शिकार बना डाला.

मिली जानकारी के मुताबिक दक्षिणी पंजाब में रहीम यार खान (Rahim Yar Khan) गाँव में एक 12 वर्षीय लड़की के साथ कथित तौर पर खेत में जबरन ले जाकर बलात्कार किया गया और वहीं उसे अकेला छोड़ दिया गया. पुलिस ने रविवार को परिवार की शिकायत पर आरोपी इस्माइल (Ismael) के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

यह भी पढ़े- पाकिस्तान : सिंधु नदी में वाहन गिरने से 14 लोगों की गई जानें, कई घायल

जियो टीवी ने अनुसार पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए शेख जायद मेडिकल कॉलेज और अस्पताल ले जाया गया. बताया जा रहा है कि घटना के दिन बच्ची का परिवार गांव में एक शादी समारोह में शामिल होने गया था. इस दौरान मौका पाकर आरोपी घर में आया और बच्ची से मारपीट करने के बाद उसे पास के खेत में में लेकर गया. जहां नाबालिग से बलात्कार किया गया.

पुलिस ने कहा कि उन्होंने कथित बलात्कारी को जल्द पकड़ने के लिए एक अभियान चलाया है. गौरतलब हो कि पिछले महीने इस्लामाबाद में 10 वर्षीय बच्ची के साथ रेप के बाद हत्या कर दी गई थी. इस घटना ने पाकिस्तानी जनता में इतना आक्रोश पैदा कर दिया था कि स्थिति संभालने के लिए पाकिस्तान की सेना को मामलें में हस्तक्षेप करना पड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2019 05:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).