Yashomati Thakur ने गाय वाले बयान पर दी सफाई, कहा- इसमें अंधविश्वास की बात नहीं है
महाराष्ट्र की महिला और बाल विकास मंत्री (Maharashtra Women & Child Development Minister) यशोमति ठाकुर (Yashomati Thakur) ने अपने गाय वाले बयान पर सफाई दी है. उन्होंने कहा था कि गाय को छूने से नकारात्मकता दूर होती है. उन्होंने यह भी कहा था कि यह बात हमारी संस्कृति कहती है, लेकिन अब हम इसे भूल गए हैं. अब इस पर सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि किसान अपने गाय, बैलों पर प्यार से हाथ फेरते हैं. इसमें अंधविश्वास जैसा कुछ नहीं है. पता नहीं मेरी बातों को अलग तरीके से क्यों लिया गया.