IND vs WI 1st ODI 2019: वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से दी शिकस्त

India vs West Indies 1st ODI 2019: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चेन्नई (Chennai) के एम ए चिदंबरम स्टेडियम (M. A. Chidambaram Stadium) में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में आज मेहमान टीम वेस्टइंडीज ने भारत को आठ विकेट से शिकस्त देते हुए तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वेस्टइंडीज के लिए मध्यक्रम के युवा बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 106 गेदों में 11 चौके और सात छक्के की मदद से 139 रन की बेहतरीन पारी खेली. हेटमायर के अलावा विकेटकीपर बल्लेबाज शाई होप ने 151 गेदों का सामना करते हुए सात चौके और एक छक्के की मदद से नाबाद 102 रन की जिम्मेदाराना पारी खेली. बता दें कि टीम इंडिया ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज के सामने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 288 रन का लक्ष्य रखा था, जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी कैरेबियाई टीम ने इस लक्ष्य को 13 गेंद शेष रहते दो विकेट के नुकसान पर प्राप्त कर लिया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Preview: आज भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Pitch Report: सुपर 8 के अहम मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजों का होगा जलवा या दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज बरपाएंगे कहर? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Ahmedabad Weather Update: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें अहमदाबाद के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Streaming In India: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

\