Whatsapp आईओएस बीटा पर यूजर्स को संदेशों को एडिट करने के फीचर पर कर रहा काम
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप कथित तौर पर अभी भी एक फीचर पर काम कर रहा है. यह फीचर यूजर्स को आईओएस बीटा पर संदेशों को एडिट करने की अनुमति देगा.
सैन फ्रांसिस्को, 23 फरवरी : सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म व्हाट्सऐप कथित तौर पर अभी भी एक फीचर पर काम कर रहा है. यह फीचर यूजर्स को आईओएस बीटा पर संदेशों को एडिट करने की अनुमति देगा. डब्ल्यूएबीटाइंफो की रिपोर्ट के अनुसार, नया फीचर यूजर्स को किसी भी गलती को ठीक करने या मूल संदेश में कोई अतिरिक्त जानकारी शामिल करने के लिए अपने संदेशों को संपादित (एडिट) करने के लिए 15 मिनट तक का वक्त देगा.
इस फीचर पर फिलहाल काम चल रहा है और बीटा टेस्टर के लिए जारी करने के लिए तैयार नहीं है. रिपोर्ट में आगे उल्लेख किया गया है कि कंपनी एप्लिकेशन के भविष्य के अपडेट में एक फीचर भी ला सकती है, जो यूजर्स को मीडिया कैप्शन एडिट करने की अनुमति देगा. यह भी पढ़ें : Zomato ने लॉन्च की घर पर बने खाने की डिलीवरी सर्विस, घरेलू ताजा भोजन की कीमत 89 रुपए से शुरु
पिछले साल नवंबर में बताया गया था कि मैसेजिंग प्लेटफॉर्म आईओएस बीटा के लिए इस फीचर पर काम कर रहा है. इस बीच इस हफ्ते की शुरुआत में व्हाट्सऐप कथित तौर पर एक फीचर पर काम कर रहा था, जो यूजर्स को आईओएस बीटा पर हाई क्वालिटी के साथ फोटो भेजने की अनुमति देगा. नया ऑप्शन इमेज आयामों को संरक्षित रखेगा, लेकिन पिक्चर्स पर हल्का कंप्रेशन अभी भी लागू रहेगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 23, 2023 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

