टेक

WhatsApp Desktop Update: व्हाट्सएप ला रहा है नया अपडेट, अगर आप भी लैपटॉप पर करते हैं इस्तेमाल तो जरुर पढ़े

इस महीने की शुरुआत में मेटा फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया था कि एक ग्रुप में 1,024 यूजर्स जोड़े जा सकते हैं, ऐसे में यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए काफी मददगार होगा जो ग्रुप चैट्स से ज्यादा नोटिफिकेशन नहीं पाना चाहते हैं.

WhatsApp Desktop Update: व्हाट्सएप ला रहा है नया अपडेट, अगर आप भी लैपटॉप पर करते हैं इस्तेमाल तो जरुर पढ़े
Whatsapp (Photo Credit : Twitter)

मेटा-स्वामित्व वाला मैसेजिंग प्लेटफॉर्म व्हाट्सएप कथित तौर पर व्हाट्सएप डेस्कटॉप बीटा के भविष्य के अपडेट को समूह चैट के लिए म्यूट शॉर्टकट पर काम कर रहा है. डब्ल्यूए बेटाइन्फो की रिपोर्ट के मुताबिक म्यूट शॉर्टकट ग्रुप चैट में सबसे ऊपर दिखाई देगा और यूजर्स को ग्रुप में मिलने वाले मैसेज के नोटिफिकेशन को डिसेबल करने में मदद करेगा. यह भी पढ़ें: Elon Musk को उम्मीद, अगले 12 से 18 महीनों में Twitter के मासिक यूजर्स की संख्या 1 अरब से ज्यादा हो सकती है

इस महीने की शुरुआत में मेटा फाउंडर और सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने ऐलान किया था कि एक ग्रुप में 1,024 यूजर्स जोड़े जा सकते हैं, ऐसे में यह नया फीचर उन यूजर्स के लिए काफी मददगार होगा जो ग्रुप चैट्स से ज्यादा नोटिफिकेशन नहीं पाना चाहते हैं.

एंड्रॉइड के लिए व्हाट्सएप बीटा को दो हफ्ते पहले बड़े समूहों के लिए सूचनाओं को स्वचालित रूप से बंद करने की सुविधा प्राप्त हुई थी.

इस बीच, मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने कुछ बीटा टेस्टर्स के लिए एक नई सुविधा शुरू की थी जो उपयोगकतार्ओं को डेस्कटॉप पर ग्रुप चैट के भीतर प्रोफाइल फोटो देखने की अनुमति देती है.

यह सुविधा उपयोगकतार्ओं को समूह के उन सदस्यों की पहचान करने में मदद करती है जिनके लिए उनके पास फोन नंबर नहीं है या जब उनका नाम समान है

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 28, 2022 10:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).