2018: जानिए दुनिया के 25 सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट, 123456 सबसे टॉप पर
आप लोगों ने सुना होगा ज्यादातर लोग ऑनलाइन बैंकिंग पासवर्ड और ईमेल पासवर्ड में उनका नाम रखते हैं, जो उनके दिल के सबसे करीब होते हैं. लेकिन साल 2018 की पासवर्ड लिस्ट देखने के बाद आपकी ये गलतफहमी दूर हो जाएगी.
आप लोगों ने सुना होगा ज्यादातर लोग ऑनलाइन बैंकिंग पासवर्ड और ईमेल पासवर्ड में उनका नाम रखते हैं, जो उनके दिल के सबसे करीब होते हैं. लेकिन साल 2018 की पासवर्ड लिस्ट देखने के बाद आपकी ये गलतफहमी दूर हो जाएगी. दुनिया के सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट में '123456' लगातार दूसरे साल टॉप पर है और दूसरा स्थान 'password' को मिला है. पासवर्ड मैनेजमेंट कंपनी 'स्प्लैश डाटा' (Splash Data) ने सोमवार यानी 24 दिसंबर को दुनिया के 25 सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट जारी की है. इसे जारी करने के पहले कंपनी ने दुनियाभर में हैक हुए 50 लाख से ज्यादा अकाउंट्स का एनालिसिस किया था जिसमें पाया गया कि दुनिया में 10% लोगों ने इन सबसे खराब पासवर्ड का इस्तेमाल किया.
लिस्ट जारी करने के साथ कंपनी ने लोगों को सलाह दी है कि यूजर अलग-अलग अकाउंट के लिए अलग-अलग पासवर्ड का इस्तेमाल करें. ताकि हैकर्स को एक अकाउंट का पासवर्ड मिलने पर भी वो दूसरे अकाउंट को हैक न कर सके. आइए आपको दिखाते हैं दुनिया के सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट.
| पोजिशन | 2018 | 2017 |
| 1 | 123456 | 123456 |
| 2 | password | password |
| 3 | 123456789 | 12345678 |
| 4 | 12345678 | qwerty |
| 5 | 12345 | 12345 |
| 6 | 111111 | 123456789 |
| 7 | 1234567 | letmein |
| 8 | sunshine | 1234567 |
| 9 | qwerty | football |
| 10 | iloveyou | iloveyou |
| 11 | princess | admin |
| 12 | admin | welcome |
| 13 | welcome | monkey |
| 14 | 666666 | login |
| 15 | abc123 | abc123 |
| 16 | football | starwars |
| 17 | 123123 | 123123 |
| 18 | monkey | dragon |
| 19 | 654321 | passw0rd |
| 20 | !@#$%^&* | maste |
| 21 | charlie | hello |
| 22 | aa123456 | freedom |
| 23 | donald | whatever |
| 24 | password1 | qazwsx |
| 25 | qwerty123 | trustno1 |
यह भी पढ़ें : वैज्ञानिकों ने बनाई नई तकनीक, जेब में रखते ही फोन हो जाएगा चार्ज
दुनिया के सबसे खराब पासवर्ड की लिस्ट को देखा जाए तो ज्यादातर पासवर्ड बहुत ही कॉमन और आसानी से पकड़े जा सकते हैं. इनमें iloveyou पासवर्ड लगातार दूसरे साल 10वें नंबर पर है, जबकि ज्यादातर पासवर्ड में 123456 जैसे न्यूमैरिक नंबर आते हैं.इनके अलावा लोगों ने princess, password, sunshine, qwerty जैसे पासवर्ड का भी बहुत इस्तेमाल किया है.