टेक

TECNO ने भारत में लांच किए दो सस्ते स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और खास फीचर्स

हांगकांग की कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स के ब्रांड टेक्नो मोबाइल ने गुरुवार को 'स्पार्क' सीरीज में दो एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स - स्पार्क गो और स्पार्क 4 एयर लांच किए. स्पार्क गो की कीमत 2 जीबी रैम तथा 16 जीबी स्टोरेज वर्शन के लिए 5,499 रुपये हैं तथा स्पार्क 4 एयर की कीमत 3 जीबी रैम तथा 32 जीबी स्टोरेज वर्शन के लिए 6,999 रुपये है

TECNO ने भारत में लांच किए दो सस्ते  स्मार्टफोन्स, जानें कीमत और खास फीचर्स

नई दिल्ली: हांगकांग की कंपनी ट्रांसन होल्डिंग्स के ब्रांड टेक्नो मोबाइल ने गुरुवार को 'स्पार्क' सीरीज में दो एंट्री लेवल स्मार्टफोन्स - स्पार्क गो और स्पार्क 4 एयर लांच किए. स्पार्क गो की कीमत 2 जीबी रैम तथा 16 जीबी स्टोरेज वर्शन के लिए 5,499 रुपये हैं तथा स्पार्क 4 एयर की कीमत 3 जीबी रैम तथा 32 जीबी स्टोरेज वर्शन के लिए 6,999 रुपये है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि ये डिवाइसें देश भर के 35,000 से अधिक खुदरा दुकानों पर उपलब्ध है. ट्रांसन इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अरिजीत तालपात्रा ने कहा, "टेक्नो स्पार्क के साथ, हम एंट्री लेवल खंड में हमारे ग्राहकों के वीडियो देखने में आ रही परेशानियों का हल करने जा रहे हैं."

इन दोनों डिवाइसों में 6.1 इंच का एचडीप्लस डिस्प्ले है, जिसका एसपैक्ट रेशियो 19.5 : 9 है तथा स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 85 फीसदी है तथा इस हाईओएस 5 पर चलता है, जो एंड्रायड पाई ऑपरेटिंग सिस्टम पर आधारित है. यह भी पढ़े: इन स्मार्टफोन्स की कीमत है 10 हजार रुपए से भी कम

इन डिवाइसों में एआई रीड मोड दिया गया है, जो स्क्रीन की ब्राइटनेस और कलर्स को स्वचालित रूप से समायोजित कर देते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 29, 2019 06:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).