X (Twitter) Outage: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) हुआ डाउन: यूजर्स को आई दिक्कतें, एलन मस्क को किया ट्रोल (Watch Memes)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) शुक्रवार दोपहर अचानक डाउन हो गया है, जिससे कई यूजर्स परेशान हो गए. यूजर्स ने शिकायत की कि वे न तो पोस्ट देख पा रहे हैं और न ही कोई नया पोस्ट कर पा रहे हैं.

Photo- TW

X (Twitter) Outage: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में Twitter) शुक्रवार दोपहर अचानक डाउन हो गया है, जिससे कई यूजर्स परेशान हो गए. यूजर्स ने शिकायत की कि वे न तो पोस्ट देख पा रहे हैं और न ही कोई नया पोस्ट कर पा रहे हैं. कई लोगों के अकाउंट में लॉगिन करने में भी दिक्कत आई. तकनीकी समस्याओं को ट्रैक करने वाली वेबसाइट डाउनडिटेक्टर (DownDetector) के अनुसार, X का यह आउटेज दोपहर 3 बजे (15:00) के आसपास चरम पर था.

हजारों यूजर्स ने इस समस्या की रिपोर्ट की. हालांकि, इस आउटेज के पीछे की असल वजह क्या है, इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है.

ये भी पढें: Kailash Vijayvargiya X Account Hacked? क्या BJP नेता कैलाश विजयवर्गीय का Twitter अकाउंट हुआ हैक, जानें वायरल खबर की सच्चाई

एक्स हुआ डाउन, पर्दे के पीछे एलन मस्क

X करीब 25 मिनट तक बंद रहा

ट्विटर डाउन हो गया है

लंबे समय बाद X में आई दिक्कत

एलन मस्क द्वारा खरीदे जाने के बाद X ने कई बदलाव देखे हैं, लेकिन लंबे समय से इस तरह की कोई बड़ी तकनीकी गड़बड़ी सामने नहीं आई थी. हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स का डाउन होना कोई नई बात नहीं है. इससे पहले फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप जैसे प्लेटफॉर्म भी कई बार आउटेज का शिकार हो चुके हैं.

2024 में हुआ था बड़ा टेक आउटेज

इससे पहले 2024 में एक बड़ी तकनीकी गड़बड़ी के कारण पूरी दुनिया में बड़ा क्लाउड आउटेज हुआ था. क्राउडस्ट्राइक (CrowdStrike) नामक कंपनी द्वारा किए गए एक खराब सॉफ़्टवेयर अपडेट के कारण लाखों Windows PCs ठप पड़ गए थे. इस आउटेज के कारण बड़ी कंपनियों को 5.4 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

Budgam Encounter: जम्मू-कश्मीर के बडगाम में लश्कर कमांडर हाशिम मूसा ढेर; पहलगाम हमले की वायरल तस्वीर में दिखे सभी 4 खूंखार आतंकी अब खत्म

India vs West Indies, 2nd ODI Match Scorecard: गुवाहाटी में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने मचाया कोहराम, टीम इंडिया के सामने रखा 406 रनों का टारगेट; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Score Update: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

South Africa vs Australia, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: पोटचेफस्ट्रूम में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्कराम ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड