Koo App Shutting Down: बंद होने जा रहा है भारतीय सोशल मीडिया ऐप कू, फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वटका ने दी जानकारी
भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू (Koo App) अब बंद होने जा रहा है. कू ऐप के फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वटका ने लिंकडिन पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है.
Koo App Shutting Down: भारतीय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म कू (Koo App) अब बंद होने जा रहा है. कू ऐप के फाउंडर अप्रमेय राधाकृष्ण और मयंक बिद्वटका ने लिंकडिन पर एक पोस्ट के जरिए यह जानकारी दी है. उन्होंने पोस्ट में लिखा है- हमने कई बड़ी इंटरनेट कंपनियों और मीडिया समूहों के साथ साझेदारी की संभावना तलाशी, लेकिन इन बातचीत से वह परिणाम नहीं निकला जो हम चाहते थे. उनमें से अधिकांश, यूजर जनरेटेड कंटेंट और सोशल मीडिया कंपनी के वाइल्ड नेचर से डील नहीं करना चाहते थे.
''उनमें से कुछ ने पार्टनरशिप को साइन करने के करीब ही प्राथमिकता बदल दी. हम ऐप को चालू रखना चाहते थे, लेकिन सोशल मीडिया ऐप को चालू रखने के लिए टेक्नोलॉजी सर्विसेज की लागत अधिक है. इसलिए हमें यह कठिन निर्णय लेना पड़ा है.''
ये भी पढ़ें: Koo Layoffs: अब सोशल मीडिया कंपनी कू ने किया छंटनी, 30 प्रतिशत कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
बंद होने जा रहा है भारतीय सोशल मीडिया ऐप कू
#JustIN | Homegrown social media platform #Koo is shutting down pic.twitter.com/bbsJGEkXmN
— CNBC-TV18 (@CNBCTV18Live) July 3, 2024
दरअसल, खबर आई थी कि डेलीहंट Koo App का अधिग्रहण करने वाला है, लेकिन बात नहीं बनी. Koo App को टाइगर ग्लोबल और एक्सेल जैसे प्रमुख निवेशकों से 60 मिलियन डॉलर से अधिक की फंडिंग भी हुई है. इसके बावजूद इसे बंद किया जा रहा है. पिछले कुछ महीने से Koo App में लगातार चल रही छंटनी थी. इसकी वजह से पहले ही इसके बंद होने की आशंका जताई जा रही थी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 03, 2024 01:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

