वायरल

एलियंस के साथ सेक्स!!! क्या दूसरे ग्रहों के प्राणी धरती के लोगों को अगवा कर बना रहे हैं संबंध?

ह्यूगिन्स ने दावा किया है कि टीनऐज के दौरान क्रिसेंट नाम की एक एलियन के साथ उन्होंने पहली बार सम्भोग किया था. वह दावा करता है कि वह कई अतिरिक्त-स्थलीय शिशुओं के पिता है और क्रिसेंट अभी भी उससे मिलती है.

एलियंस के साथ सेक्स!!! क्या दूसरे ग्रहों के प्राणी धरती के लोगों को अगवा कर बना रहे हैं संबंध?
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

एक ओर जहां वैज्ञानिक एलियंस (Aliens) हैं या नहीं इस बात पर रिसर्च कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग ऐसे भी हैं जिन्हें अतिरिक्त-स्थलीय लोगों के साथ अजीब तरह से सामना करना पड़ा है. यह UFO को स्पॉट करने के बारे में नहीं बल्कि उससे काफी आगे का है. डेविड ह्यूगिन्स नामक एक शख्स के साथ भी ऐसा ही कुछ हुआ है. UFO प्रेमी ह्यूगिन्स ने दावा किया है कि उसने एलियन के साथ सेक्स (Sex) किया है. उसने दावा किया है कि उनका अपहरण किया गया था जिसके बाद उसने अपनी वर्जीनिटी (Virginity) खोई.

ह्यूगिन्स ने दावा किया है कि टीनऐज के दौरान क्रिसेंट नाम की एक एलियन के साथ उन्होंने पहली बार सम्भोग किया था. वह दावा करता है कि वह कई अतिरिक्त-स्थलीय शिशुओं के पिता है और क्रिसेंट अभी भी उससे मिलती है.

वैसे ह्यूगिन्स अकेले नहीं जिन्हें ऐसा अनुभव हुआ है, उनके आलावा और भी कई लोगों ने एलियंस के साथ सेक्स करने की बात कही हैं. कंप्यूटर इंजीनियर म्यारे बेल्मेयर के साथ भी ऐसा ही हुआ था. वो कहती है कि जब वह छोटी थी तब उनका भी अपहरण कर संबंध बनाए थे, आज भी कभी-कभी ऐसा होता है. उसके शरीर पर कुछ अस्पष्ट निशान हैं, जो कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं.

ऐसा भी माना जाता है कि एलियंस मानव शुक्राणुओं का उपयोग कर एक संकर जाति बनाने का प्रयास कर रहे हैं. ऐसा ही एक मानने वाली हिलेरी पॉटर ने द सन को बताया, "वे एलियन-मानव संकर बनाने की कोशिश कर रहे हैं और ऐसा लगता है कि वे मानव शुक्राणुओं का इस्तेमाल कर रहे हैं."

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 12:35 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).