साइंस

वैज्ञानिकों को तारों के बीच चीनी मिली

दो तारों के बीच की जगह में वैज्ञानिकों को चीनी मिली है.

वैज्ञानिकों को तारों के बीच चीनी मिली
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Image File)

दो तारों के बीच की जगह में वैज्ञानिकों को चीनी मिली है. यह खोज जीवन की उत्पत्ति और तारों के बनने की कहानी समझने में काफी अहम हो सकती है. जीवन के लिए चीनी का होना तो अहम है ही!अंतरिक्ष में दो तारों के बीच की जगह में थोड़ी मिठास आ गई है. अंतरक्षविज्ञानियों ने अंतरिक्ष में एक तरह की चीनी या शर्करा की खोज की है जो रसभरी और सेल्फ टैनर में पाए जाते हैं. सेल्फ टैनर वो उत्पाद हैं जो त्वचा को बिना धूप के सांवला करते हैं. इस चीनी को एरिथ्रोलोज कहा जाता है. अंतरिक्षविज्ञानियों को इसके अंश तारों के बीच में मौजूद गैस और धूल के पतले बादलों में मिले हैं. सोमवार को नेचर एस्ट्रोनॉमी जर्नल में प्रकाशित एक रिसर्च रिपोर्ट में इसकी जानकारी दी गई है.

चीनी की जरूरत

चीनी चाय को मीठा करने या फिर डोनट पर पाउडर के रूप में छिड़के जाने के अलावा और भी बहुत काम आती है. इसके अलग-अलग प्रकार हमारी कोशिकाओं के लिए ईंधन काम करते हैं और यहां तक कि डीएनए का एक हिस्सा भी बनाते हैं. वैज्ञानिक यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि चीनी बनती कैसे है क्योंकि हम जानते हैं कि यह जीवन का एक अहम हिस्सा है.

पहली बार मिली सौरमंडल के जन्म की झलक

स्पेन में डिश के आकार वाले दो रेडियो टेलिस्कोप का इस्तेमाल कर रिसर्चरों ने हमारी आकाशगंगा के मध्य में मौजूद गैस के एक विशाल बादल से आंकड़े जुटाए हैं. उन्होंने इसमें गैस के रूप में चीनी की पहचान की है. इसके लिए दूरबीन से मिलने वाले संकेतों के नमूनों की प्रयोगशाला में तुलना की गई है. यह अंतरिक्ष में मिली नए किस्म की चीनी है. यह उस इलाके में मिली है जहां नासा के खोजी अंतरिक्ष यान ट्विन वोयाजर गए हैं. ये वोयाजर पृथ्वी से सबसे अधिक दूरी तक अंतरिक्ष में जाने वाले अंतरिक्ष यान हैं.

वैज्ञानिकों ने हमारी आकाशगंगा में एक दिलचस्प केमिस्ट्री ढूंढी है. इनमें जेनेटिक मटीरियल के बिल्डिंग ब्लॉक और कोशिकाओं के कुछ हिस्से भी शामिल हैं. उन्होंने करीब 25 साल पहले टेबल शुगर के जैसी एक चीज ढूंढी थी. इसके अलावा नासा ने क्षुद्रग्रह बेनू पर काले अनाज के दाने भी खोजे थे. यह काम नासा के ओसिरिस रेक्स अंतरिक्ष यान ने किया था. इसके साथ ही शुगर के दूसरे प्रकार भी हासिल किेए हैं जिनमें डीएनए का एक घटक भी शामिल है.

सबसे जटिल शुगर की खोज

अभी जो चीनी मिली है वह जीवन के लिए जरूरी नहीं है. हालांकि इसे आसानी से उस रूप में बदला जा सकता है जिसे पृथ्वी पर जीवन की उत्पत्ति के लिए जरूरी माना जाता है. यह अब तक ढूंढे गए शुगर में सबसे जटिल प्रकार है. एरिजोना यूनिवर्सिटी की एस्ट्रोफिजिसिस्ट एरिका हैमडेन का कहना है, "यह हमारी आकाशगंगा में बहने वाली चीजों का एक मौलिक उदाहरण है." हैमडेन इस रिसर्च से नहीं जुड़ी हैं.

पृथ्वी से बाहर जीवन का सबसे मजबूत संकेत मिला

तारों के बीच की यह खोजबीन तारों के जीवन की शुरुआत को समझने के लिए की जाती है. क्या सुदूर मौजूद धूमकेतू या अंतरिक्ष में मौजूद चट्टान हमारे लिए भी जरूरी घटक मुहैया कराते हैं, या फिर पृथ्वी पर ये घटक पहले से ही मौजूद थे जो यहां से निकल कर हमारे सौरमंडल में गए? नए शुगर की खोज से दूसरे सिद्धांत को पुष्ट करने वाले सबूत मिलते हैं. रिसर्चर अंतरिक्ष और शुगर को ढूंढ कर ये पता लगाना चाहते हैं कि वे अलग अलग रूपों में कैसे ढल गए.

रिसर्च रिपोर्ट के प्रमुख लेखक इजास्कुन जिमेनेज सेरा बताती हैं कि एक जगह पर उनकी खोज का मतलब है कि वे आकाशगंगा के सुदूर कोनों पर छिपे हो सकते हैं जहां दूसरी चीजें भी मौजूद हैं. जिमेनेज सेरा स्पेन में सेंटर फॉर एस्ट्रोबायोलॉजी की एस्ट्रोफिजिसिस्ट हैं. उनका कहना है, "जीवन की उत्पत्ति के लिए जरूरी घटक की मौजूदगी आकाशगंगा के दूसरे इलाकों में भी हो सकती है, इससे ब्रह्मांड में दूसरी जगहों पर भी जीवन के विकास की संभावना खुलती है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 15, 2026 12:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).