Chandrayaan 2: ISRO चीफ के सिवन ने कहा- चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन का पता चला, ऑर्बिटर ने क्लिक की थर्मल इमेज

इसरो चीफ के सिवन ने बताया कि 'हमें चांद की सतह पर विक्रम लैंडर की लोकेशन मिल गई है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है.'

ISRO चीफ के सिवन (Photo Credit- PTI)

ISRO को लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता चल गया है. इसरो चीफ के सिवन (K Sivan) ने बताया कि 'हमें चांद की सतह पर विक्रम लैंडर (Vikram Lander) की लोकेशन मिल गई है और ऑर्बिटर ने लैंडर की एक थर्मल इमेज क्लिक की है.'  हालांकि सिवन ने यह स्पष्ट किया है कि लैंडर विक्रम से अभी तक संपर्क स्थापित नहीं हो सका है. इसकी कोशिशें लगातार जारी हैं. इसरो चीफ ने कहा हम संपर्क करने की कोशिश कर रहे हैं. जल्द ही इससे संपर्क कर लिया जाएगा. इसरो चीफ का कहना है कि ऑर्बिटर की मदद से लैंडर विक्रम की सही लोकेशन का पता चल पाया है.'

बता दें कि शनिवार तड़के लैंडर विक्रम से चंद्रमा के सतह से महज दो किलोमीटर पहले इसरो का संपर्क टूट गया. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के अध्यक्ष के सिवन ने संपर्क टूटने का ऐलान करते हुए कहा कि चंद्रमा की सतह से 2.1 किमी पहले तक लैंडर का काम प्लानिंग के मुताबिक था. उन्होंने कहा कि उसके बाद उसका संपर्क टूट गया.

यह भी पढ़ें- ISRO प्रमुख के सिवन बोले- चंद्रयान 2 नाकाम नहीं, तय समय पर होंगे गगनयान समेत बाकी मिशन, PM मोदी के भाषण ने बढ़ाया हौसला.

चांद की सतह पर लैंडर विक्रम की लोकेशन का पता चला-

इसरो ने एक आधिकारिक बयान में कहा, 'यह मिशन कंट्रोल सेंटर है. विक्रम लैंडर उतर रहा था और लक्ष्य से 2.1 किलोमीटर पहले तक उसका काम सामान्य था. उसके बाद लैंडर का संपर्क जमीन पर स्थित केंद्र से टूट गया. आंकड़ों का विश्लेषण किया जा रहा है.' मिशन चंद्रयान 2 में आयी बाधा के बाद के इसरो प्रमुख सिवन भावुक हो गये जिससे उनकी आंखों में आंसू आ गये जिसपर पीएम मोदी (PM Modi) भी भावुक हो गए और उन्होंने के सिवन को गले लगाया और उनका हौसला बढ़ाया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट