Samsung Galaxy A9 हुआ सस्ता, चुकाने होंगे मात्र इतने रुपए
अगर आप नया स्मार्टफ़ोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ख़ुशख़बरी है. दरअसल पिछले महीने Samsung ने अपने चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) की कीमत 36,990 रुपये से घटाकर 33,990 रुपये कर दी गयी थी...
अगर आप नया स्मार्टफ़ोन खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो आपके लिए ख़ुशख़बरी है. दरअसल पिछले महीने Samsung ने अपने चार रियर कैमरे वाले स्मार्टफोन Samsung Galaxy A9 (2018) की कीमत 36,990 रुपये से घटाकर 33,990 रुपये कर दी गयी थी. अब एक बार फिर इस फोन की कीमत को घटाने की जानकारी मिली है. इस वक़्त ग्राहक Samsung Galaxy A9 (2018) को 30,990 रुपये में खरीद पाएंगे.
आपको बता दें कि Galaxy A9 (2018) चार रियर कैमरों के साथ आने वाला कंपनी का पहला स्मार्टफोन है. यह स्टेंडर्ड सेंसर, वाइड-एंगल सेंसर, टेलीफोटो सेंसर और डेप्थ सेंसर लैस है. इतना ही नहीं Samsung India के ज्यादातर ऑनलाइन स्टोर पर Samsung Galaxy A9 (2018) के दोनों वैरिएंट को 3,000 रुपये की कमी के साथ लिस्ट किया गया है.
साथ ही Samsung Galaxy A9 (2018) के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 30,990 रुपये हो गई है और इसके 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 33,990 रुपये कर दी गयी है. जानकारी के मुताबिक जनवरी महीने में Samsung Galaxy A9 (2018) के 6 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज मॉडल की कीमत 36,990 रुपये से कम करके 33,990 रुपये कर दी गई थी.
और 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज वेरिेएंट की कीमत 36,990 रुपये कर दी गयी थी. जानकारी के मुताबिक इस फोन का महंगा मॉडल 39,990 रुपये में लॉन्च हुआ था. हमारी जानकारी के मुताबिक Samsung Galaxy A9 (2018) की कीमत में बार-बार गिरावट के पीछे Samsung Galaxy A9 Pro (2019) को जल्द से जल्द भारत में लॉन्च किये जाने का मकसद है.
नैनो डुअल-सिम के फीचर वाले Samsung Galaxy A9 (2018) स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स पर चलेगा. साथ ही इसमें 6.3 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) इनफिनिटी डिस्प्ले है, सुपर एंड्रॉयड ओरियोएमोलेड पैनल के साथ. हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर दिया गया है. सर्वाधिक क्लॉक स्पीड 2.2 गीगाहर्ट्ज़ है. इसकी जुगलबंदी के लिए 6 जीबी और 8 जीबी रैम के ऑप्शन होंगे.
गौरतलब है कि Samsung Galaxy A9 (2018) एक तरह से चार रियर कैमरे के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन है. मोबाइल फोन में एफ/1.7 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है. दूसरा 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा है. यह 2x ऑप्टिकल ज़ूम और एफ/2.4 अपर्चर से लैस है. इसके साथ दिया गया है 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा जो 120 डिग्री लेंस और एफ/2.4 अपर्चर के साथ आता है.
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy S10+ Lite की कीमत हुई लीक, 20 फरवरी को होगा लॉन्च
आखिर में है 5 मेगापिक्सल का डेप्थ कैमरा जिसका अपर्चर एफ/2.2 है. कम रोशनी में प्राइमरी कैमरा पिक्सल बाइनिंग के ज़रिए चार पिक्सल को एक बना लेता है. सेल्फी के दीवानों के लिए Samsung Galaxy A9 (2018) में एफ/2.0 अपर्चर वाला 24 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है. फोन फेस अनलॉक, बिक्सबी असिस्टेंट और सैमसंग पे के साथ आता है.
सैमसंग गैलेक्सी ए9 (2018) की इनबिल्ट स्टोरेज 128 जीबी है. जरूरत पड़ने पर 512 जीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है. कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ 5.0, यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी और 3.5 एमएम हेडफोन जैक शामिल हैं. एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, जायरोस्कोप, मैगनेटोमीटर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर और आरजीबी लाइट सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं. हैंडसेट में 3800 एमएएच की बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 07, 2019 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

