Samsung Galaxy A8s की कीमत का हुआ खुलासा, 31 दिसंबर से शुरू होगी बिक्री
सैमसंग ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A8s लॉन्च किया था लेकिन लॉन्च के समय कंपनी ने इसकी कीमत व उपलब्धता का खुलासा नहीं किया था.......
सैमसंग ने हाल ही में अपना नया स्मार्टफोन Samsung Galaxy A8s लॉन्च किया था लेकिन लॉन्च के समय कंपनी ने इसकी कीमत व उपलब्धता का खुलासा नहीं किया था. लेकिन अब इस स्मार्टफोन की प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और इसकी कीमत भी चल गई है. Galaxy A8s में कोई डिस्प्ले नॉच नहीं है और इसमें फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरे के लिए एक कटआउट दिया गया है.
चीनी ई-कॉमर्स साइट Jingdong Mall पर गैलेक्सी ए8एस की प्री-ऑर्डर्स शुरू हो गई हैं. वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन की कीमत 2,999 चीनी युआन रखी गई है जो की करीब 30,421 रुपये है. बताना चाहते है कि चीन में इस स्मार्टफोन की बिक्री 31 दिसंबर से शुरू होगी.
Samsung Galaxy A8s: स्पेसिफिकेशन्स:
Samsung Galaxy A8s में 6.4 इंच का फुलएचडी+ कर्व्ड ग्लास डिस्प्ले होगा जिसमे स्क्रीन का आस्पेक्ट रेशियो 19:5:9 मिलेगा. स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 710 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम व 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरियंट में लॉन्च किया गया है. स्टोरेज बढ़ाने के लिए स्मार्टफोन में माइक्रोएसडी कार्ड की सहायता से 512 जीबी तक की जा सकती है. स्मार्टफ़ोन के डिस्प्ले पर फ्रंट कैमरे के लिए कंपनी ने एक होल दिया है.
यह भी पढ़ें: सैमसंग ने चार कैमरों के साथ गैलेक्सी ए9 स्मार्टफोन भारत में किया लांच, जानें खास फीचर्स और कीमत
Samsung Galaxy A8s में रियर पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी मौजूद है. स्मार्टफोन में तीन कैमरे होंगे जिसमे प्राइमरी कैमरा 24 मेगापिक्सल, 10 मेगापिक्सल व 5 मेगापिक्सल के सेंसर मिलेंगे. Samsung Galaxy A8s ऐंड्रॉयड 8.1 ओरियो बेस्ड सैमसंग के एक्सपीरियंस यूआई 9.5 पर चलेगा और पावर के लिए और 3400mAh बैटरी दी गई है. फिलहाल भारत में इस स्मार्टफोन की कीमत व उपलब्धता के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आयी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2018 08:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

