OnePlus N6 Price In India: वनप्लस एन6 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग और 120Hz डिस्प्ले के साथ एंट्री-लेवल 5G सेगमेंट में मचाएगा धमाल
वनप्लस एन6 उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद सॉफ्टवेयर और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला बजट 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. 8000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 120Hz डिस्प्ले इसे अपने प्राइस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं.
OnePlus N6 Launched in India: वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपनी नई बजट स्मार्टफोन सीरीज 'N Series' की शुरुआत करते हुए वनप्लस एन6 लॉन्च कर दिया है. कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 30 जून को पेश किया. यह फोन 4 जुलाई से Amazon, OnePlus की आधिकारिक वेबसाइट, वनप्लस Store ऐप और चुनिंदा ऑफलाइन स्टोर्स पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा. वनप्लस एन6 की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh की दमदार बैटरी है, जिसे कंपनी अपने सेगमेंट की सबसे बड़ी बैटरी बता रही है. इसके अलावा फोन में 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है. यह भी पढ़ें: OnePlus 15T Price in India: 7500mAh की बड़ी बैटरी और स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट से लैस होगा नया फ्लैगशिप कल होगा लॉन्च वनप्लस का नया फोन, भारत में ये हो सकती है कीमत
वनप्लस एन6 को बजट 5G सेगमेंट के ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. कंपनी का दावा है कि हल्के इस्तेमाल में यह फोन एक बार चार्ज करने पर तीन दिन तक चल सकता है. इसके साथ ही यूजर्स को OxygenOS 16 का स्मूद एक्सपीरियंस और लंबे समय तक सॉफ्टवेयर अपडेट भी मिलेंगे.
वनप्लस एन6 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस
वनप्लस एन6 में 6.8 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200 निट्स पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है. फोन में MediaTek Dimensity 6360 Apex प्रोसेसर दिया गया है, जिसे 4GB/6GB LPDDR4X रैम और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है. माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है.
यह स्मार्टफोन Android 16 आधारित OxygenOS 16 पर चलता है. कंपनी ने इसमें दो बड़े Android अपडेट और तीन साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है.
कैमरा और बैटरी
फोटोग्राफी के लिए वनप्लस एन6 में 50MP का प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है, जो 10x डिजिटल जूम को सपोर्ट करता है. वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.
फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 8000mAh बैटरी है, जो 45W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. कंपनी के मुताबिक, यह बैटरी लगभग 47 मिनट में 1% से 50% तक चार्ज हो सकती है. इसके अलावा फोन में 5W रिवर्स चार्जिंग, Bypass Charging और 7 साल की बैटरी हेल्थ गारंटी भी दी गई है.
वनप्लस एन6 की भारत में कीमत
OnePlus N6 दो वेरिएंट में लॉन्च किया गया है.
- 4GB + 128GB – ₹22,999
- 6GB + 128GB – ₹24,999
लॉन्च ऑफर के तहत Axis Bank और SBI कार्ड पर ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा. इसके अलावा 4 जुलाई से 6 जुलाई तक ₹1,000 का अतिरिक्त Prime Day डिस्काउंट भी दिया जाएगा. इसके बाद फोन की प्रभावी कीमत क्रमशः ₹19,999 और ₹21,999 हो जाएगी. साथ ही ग्राहकों को 6 महीने तक की नो-कॉस्ट EMI का विकल्प भी मिलेगा.
वनप्लस एन6 क्यों है खास
वनप्लस एन6 उन यूजर्स के लिए शानदार विकल्प साबित हो सकता है जो लंबी बैटरी लाइफ, स्मूद सॉफ्टवेयर और मजबूत बिल्ड क्वालिटी वाला बजट 5G स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं. 8000mAh बैटरी, IP65 रेटिंग, MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड सर्टिफिकेशन और 120Hz डिस्प्ले इसे अपने प्राइस सेगमेंट में एक मजबूत दावेदार बनाते हैं.