Twitter पर नाइजीरिया ने लगाया बैन, भारतीय माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म Koo को अपनाया

1 जून को नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के कुछ ट्वीटस को ट्विटर ने यह कहते हुए बैन कर दिया था कि ये उनके गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहा है, जिसके बाद से ही सरकार और ट्विटर के बीच तनाव शुरू हो गया था.

ट्विटर (Photo Credits: IANS)

नाइजीरियाई सरकार ने लगभग एक हफ्ते पहले ट्विटर (Twitter) को अनिश्चित समय के लिए बैन (Ban)  कर दिया था. ट्विटर बैन की खबर के कुछ समय बाद ही भारत (India) के माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म कू (Koo) ने नाइजीरिया में सेवा शुरू करने का ऐलान किया था. अब नाइजीरियाई सरकार ने कू को जॉइन कर लिया है. कू ने नाइजीरिया में सेवा शुरू करने के ऐलान के वक्त कहा था कि वो प्लेटफॉर्म पर वहां की स्थानीय भाषा जोड़ने का काम भी कर रहा है. हालांकि, नाइजीरियाई सरकार ने कहा है कि ट्विटर निलंबित करने मुद्दों को हल करने के लिए अब बातचीत करना चाहता है. नाइजीरिया के सूचना और संस्कृति मंत्री लाई मोहम्मद ने बताया कि उन्हें ट्विटर से एक संदेश मिला, जिसमें सरकार के साथ बातचीत की इच्छा जताई गई है.

ट्विटर क्यों हुआ था बैन?

बीते 1 जून को नाइजीरिया के राष्ट्रपति मुहम्मदू बुहारी के कुछ ट्वीटस को ट्विटर ने यह कहते हुए बैन कर दिया था कि ये उनके गाइडलाइन का उल्लंघन कर रहा है, जिसके बाद से ही सरकार और ट्विटर के बीच तनाव शुरू हो गया था. नाइजीरिया ने ट्विटर पर देश की कॉरपोरेट मौजूदगी को कमजोर करने का आरोप लगते हुए उसे बैन कर दिया था.

क्या है कू?

कू एक माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म है, जहां यूजर अलग-अलग मुद्दों पर अपने विचार और प्रतिक्रिया दे सकते हैं. बेंगलुरु के अप्रमेय राधाकृष्णन ने पिछले साल इस ऐप को डिवेलप किया था. कू ने बीते वर्ष अगस्त 2020 में भारत सरकार द्वारा आयोजित आत्मनिर्भर ऐप इनोवेशन चैलेंज को भी जीता था. कू ऐप का इंटरफेस और इसमें मिलने वाले लगभग सभी फीचर्स ट्विटर जैसे ही हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

\