क्रिकेट

India vs England, 1st T20I Match Stats: इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें

सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे, जबकि जोस बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी. टीम इंडिया सीरीज में घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने का प्रयास करेगी.

India vs England, 1st T20I Match Stats: इंग्लैंड के खिलाफ कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान में कुछ ऐसा रहा हैं टीम इंडिया का प्रदर्शन, यहां देखें 'मेन इन ब्लू' के आकंड़ें
भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम (Photo Credits: Twitter)

India National Cricket Team vs England National Cricket Team, T20I Series 2025: भारतीय राष्ट्रीय क्रिकेट टीम बनाम इंग्लैंड राष्ट्रीय क्रिकेट टीम के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज (T20 Series) और तीन मैचों की वनडे सीरीज (ODI Series) खेली जानी हैं. इन सीरीज के लिए इंग्लैंड की टीम भारत का दौरा करेगी. सीरीज का आगाज 22 जनवरी से होगा. इस दौरे पर पहले टी20 सीरीज खेली जाएगी. इस सीरीज के लिए 22 दिसंबर को इंग्लैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. जोस बटलर (Jos Buttler) टी20 और वनडे मैचों की सीरीज में इंग्लैंड की टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं. जबकि, 11 जनवरी को टीम इंडिया का भी ऐलान हो गया हैं. IND vs ENG, T20I Series 2025: टी20 इंटरनेशनल सीरीज में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और इंग्लैंड का प्रदर्शन, दोनों टीमों के आकंड़ों पर एक नजर

सीरीज का पहला मुकाबला कोलकाता के ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा. इस सीरीज में टीम इंडिया की अगुवाई सूर्यकुमार यादव करते नजर आएंगे, जबकि जोस बटलर के नेतृत्व में इंग्लैंड की टीम कड़ी चुनौती देने की कोशिश करेगी. टीम इंडिया सीरीज में घरेलू परिस्थितियों का लाभ उठाने का प्रयास करेगी. सूर्यकुमार यादव अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और मैदान के किसी भी कोने में स्ट्रोक लगा सकते हैं.

हेड टू हेड रिकॉर्ड

टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच अब तक टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. दोनों टीमें टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुल 24 बार आमने-सामने हुई हैं. इस दौरान टीम इंडिया 13 मुकाबले अपने नाम किए हैं. जबकि, इंग्लैंड की टीम 11 मैच जीती हैं. अपने घर पर खेलते हुए टीम इंडिया ने इंग्लैंड के खिलाफ छह टी20 इंटरनेशनल मुकाबले जीते हैं. पांच मुकाबलों में हार का सामना किया है.

टीम इंडिया ने अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ जीती है इतनी सीरीज

अब तक दोनों टीमों के बीच कुल आठ टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली गई है. इस दौरान टीम इंडिया ने चार सीरीज पर कब्जा किया हैं. तीन सीरीज में इंग्लैंड को जीत मिली है. इंग्लैंड ने आखिरी बार साल 2014 में टीम इंडिया के खिलाफ सीरीज जीती थी. इस बीच एक सीरीज ड्रॉ रही है. टीम इंडिया ने अपने घर पर इंग्लैंड के खिलाफ 4 टी20 सीरीज खेली है. इस दौरान टीम इंडिया को दो सीरीज में जीत हासिल की है और एक सीरीज गंवाई है.

इतने साल बाद आमने-सामने होंगी टीम

बता दें कि टीम इंडिया और इंग्लैंड की टीम कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर करीब 13 साल बाद आमने-सामने होंगी. इससे पहले दोनों टीमें 29 अक्टूबर साल 2011 को भिड़ी थी. कोलकाता के ऐतिहासिक मैदान पर भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 का सिर्फ एक मुकाबला खेला गया है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में इंग्लैंड के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम इंडिया का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है. इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2025 04:27 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).