ईवी चार्जिग कारोबार बढ़ाने के लिए एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने किया अधिग्रहण
एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने रविवार को कहा कि ईवी चार्जिग के कारोबार में आगे बढ़ने के लिए कंपनी ने एक घरेलू ईवी चार्जिग निर्माता का अधिग्रहण किया है.
सोल, 26 जून : एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने रविवार को कहा कि ईवी चार्जिग के कारोबार में आगे बढ़ने के लिए कंपनी ने एक घरेलू ईवी चार्जिग निर्माता का अधिग्रहण किया है. कंपनी ने एक बयान में कहा, एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स ने हाल ही में ऐप्पलमैंगो में 60 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया, जिसमें जीएस एनर्जी और जीएस नियोटेक ने कंपनी में क्रमश: 34 प्रतिशत और 6 प्रतिशत हिस्सेदारी ली.
योनहाप समाचार एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार, एलजी ने कहा कि उसकी योजना इस साल के भीतर सोल से लगभग 60 किलोमीटर दूर प्योंगटेक में ईवी चार्जिग उत्पादन लाइन स्थापित करने की है. बयान में कहा गया है कि अधिग्रहण के साथ, एलजी का लक्ष्य ईवीएस के युग में मौजूदा ऑटोमोटिव इलेक्ट्रॉनिक्स व्यवसाय के साथ अपने व्यापार पोर्टफोलियो को मजबूत करना है. यह भी पढ़ें : नेटफ्लिक्स ने छंटनी के दूसरे दौर में 300 कर्मचारियों को अलविदा कहा
2019 में स्थापित ऐप्पलमैंगो के पास घरेलू और व्यावसायिक उपयोग दोनों के लिए चार्जर बनाने की एडवांस टेक्नोलॉजी हैं. दुनिया के ईवी चार्जिग सॉल्यूशंस मार्केट के 2030 तक 410 ट्रिलियन वोन (316 अरब डॉलर) तक बढ़ने की उम्मीद है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 26, 2022 12:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

