Lenovo का अबतक का सबसे पॉवरफुल स्मार्टफोन 18 दिसंबर को होगा लॉन्च, जाने क्या है खास फीचर्स
TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Lenovo Z5s में 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकती है. स्मार्टफोन के पावर के लिए 3,120 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो की 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी.
Lenovo Z5s स्मार्टफोन को 18 दिसंबर को लॉन्च किया जाना है. कंपनी इस फोन के पक्ष में माहौल बनाने के लिए लगातार टीज़र ज़ारी कर रही है. स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे होने की पुष्टि हो चुकी है. कुछ दिन पहले इस फोन की चीनी सर्टिफिकेशन TENAA पर लिस्ट भी किया गया था. अब Lenovo के वाइस प्रेसिडेंट ने नया टीज़र पोस्टर जारी किया है जिसमें Lenovo Z5s में अब तक लॉन्च नहीं हुए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर होने की बात की गई है. इसके अलावा लेनोवो का यह स्मार्टफोन आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड 9.0 पाई पर चलेगा. इस पोस्टर से एक बार फिर फोन को 18 दिसंबर को लॉन्च करने की जानकारी दी गई है.
लेनोवो ज़ेड5एस के कई टीज़र पोस्ट भी साझा किए गए हैं जिसमे दावा किया गया है कि Lenovo Z5s में स्नैपड्रैगन 678 प्रोसेसर, एंड्रॉयड पाई और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा. पोस्टर से साफ है कि Lenovo Z5s से 18 दिसंबर को पर्दा उठेगा. क्वालकॉम ने अभीतक आधिकारिक तौर पर स्नैपड्रैगन 678 को लॉन्च नहीं किया है पर हम इसे लेनोवो ज़ेड5एस के साथ उम्मीद कर सकते हैं.
इससे पहले कंपनी Lenovo Z5s 6 दिसंबर को लॉन्च करने वाली थी लेकिन ऐसा हो नहीं पाया. जिसके बाद कंपनी ने यह स्मार्टफोन 18 दिसंबर को इसे पेश करने की जानकारी दी है. यह स्मार्टफोन Huawei Nova 4 के बाद लॉन्च किया जाना है जो अनोखे डिस्प्ले होल डिज़ाइन से लैस है.
TENAA लिस्टिंग के अनुसार, Lenovo Z5s में 6.3 इंच फुल एचडी+ डिस्प्ले हो सकती है. स्मार्टफोन के पावर के लिए 3,120 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है जो की 18 वाट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2018 11:56 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

