इंस्टाग्राम ने चैटरबॉक्स मामले में दिया बयान, कहा- ईमेल या मोबाइल नंबर अनुचित तरीके से नहीं निकाला गया
ऑनलाइन तस्वीरें शेयर करने की सुविधा देने वाली कंपनी इंस्टाग्राम (Instagram) ने शुक्रवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में उसके उपयोक्ताओं का निजी ईमेल या मोबाइल नंबर अनुचित तरीके से निकाले जाने का कोई सबूत नहीं मिला है...
ऑनलाइन तस्वीरें शेयर करने की सुविधा देने वाली कंपनी इंस्टाग्राम (Instagram) ने शुक्रवार को कहा कि प्रारंभिक जांच में उसके उपयोक्ताओं का निजी ईमेल या मोबाइल नंबर अनुचित तरीके से निकाले जाने का कोई सबूत नहीं मिला है. कंपनी ने यह बयान उन खबरों की पृष्ठभूमि में दिया है जिनमें कहा जा रहा है कि एक भारतीय निकाय चैटरबॉक्स ने कथित तौर पर अनुचित तरीके से इंस्टाग्राम के उपयोक्ताओं की जानकारियां जमा की है.
ये जानकारियां लाखों सेलेब्रिटी और ब्रांडों समेत 4.90 करोड़ से अधिक उपयोक्ताओं की हैं. इंस्टाग्राम ने कहा कि वह इस बात की जांच कर रही है कि क्या किसी तीसरे पक्ष ने उसकी नीतियों का उल्लंघन करते हुए उपयोक्ताओं की जानकारियां गलत तरीके से जमा की है.
यह भी पढ़ें: इंस्टाग्राम ऐप गानों वाले एक नए स्टीकर फीचर का कर रहा है परीक्षण
कंपनी के एक प्रवक्ता ने शुक्रवार को एक बयान में कहा, ‘‘हम जानकारियों के दुरुपयोग के हर आरोप को गंभीरता से लेते हैं. इस बारे में किये दावों की प्राथमिक जांच में हमने पाया कि इंस्टाग्राम के उपयोक्ताओं का निजी ईमेल या मोबाइल नंबर अनुचित तरीके से नहीं निकाला गया है.’’
(The above story first appeared on LatestLY on May 24, 2019 03:55 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

