अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव से पहले इंस्टाग्राम उठाया कड़ा कदम, हानिकारक कंटेन्ट के प्रसार को रोकने के लिए हैशटैग पेज से हटाया 'रीसेंट' टैब
अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनावों के सप्ताह में प्रवेश करते ही इंस्टाग्राम ने हानिकारक कंटेन्ट के प्रसार को रोकने के लिए हैशटैग पेजों से रीसेंट टैब को हटा दिया है. सामान्य तौर पर जब लोग इंस्टाग्राम पर हैशटैग सर्च करते हैं, तो वे टॉप पोस्ट या हालिया पोस्ट के बीच चुन सकते हैं.
सैन फ्रांसिस्को, 31 अक्टूबर: अमेरिका के राष्ट्रपति पद के लिए होने वाले चुनावों के सप्ताह में प्रवेश करते ही इंस्टाग्राम (Instagram) ने हानिकारक कंटेन्ट के प्रसार को रोकने के लिए हैशटैग पेजों से रीसेंट टैब को हटा दिया है. सामान्य तौर पर जब लोग इंस्टाग्राम पर हैशटैग सर्च करते हैं, तो वे टॉप पोस्ट या हालिया पोस्ट के बीच चुन सकते हैं. लेकिन अब वे केवल टॉप पोस्ट को ही देख सकेंगे. फेसबुक के स्वामित्व वाले इंस्टाग्राम ने शुक्रवार को एक ट्वीट में कहा, "आज से हम अमेरिका के लोगों के लिए अस्थायी रूप से हैशटैग पेजों से 'रीसेंट' टैब को हटा देंगे. हम संभावित हानिकारक सामग्री के प्रसार को कम करने के लिए ऐसा कर रहे हैं, जो चुनाव के आसपास के समय में गड़बड़ी कर सकता है."
इस लोकप्रिय फोटो और वीडियो साझा करने वाले प्लेटफॉर्म ने अपने प्लेटफॉर्म से चुनाव संबंधी गलत सूचनाओं को फैलने से रोकने के लिए पहले भी कुछ कदम उठाए थे. फेसबुक ने अक्टूबर में अपने मुख्य ऐप और इंस्टाग्राम से करीब 1.2 लाख पोस्ट हटाईं थीं.
यह भी पढ़ें: US Presidential Election 2020: टेक्सस में डले 90 लाख शुरुआती वोट, 2016 के कुल मतदान से ज्यादा है संख्या
फेसबुक ने कहा है कि वह उन विज्ञापनों पर प्रतिबंध लगाएगा जो गलत तरीके से अमेरिकी चुनावों में जीतने का दावा करते हैं. फेसबुक के साईओ मार्क जकरबर्ग ने कहा कि अगला सप्ताह निश्चित रूप से फेसबुक के लिए एक परीक्षा की घड़ी होगा. बल्कि चुनावों की अखंडता को बनाए रखने के लिए 3 नवंबर के बाद का कुछ समय भी चुनौतीपूर्ण होगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 11:58 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

