जरुरी जानकारी

ट्रेन लोकेशन और PNR स्टेट्स देखने का आ गया सबसे आसान तरीका, WhatsApp से ऐसे करें पता

भारतीय रेलवे में हाल ही में एक ऑनलाइन ट्रैवल वेबसाइट 'MakeMyTrip' के साथ साझेदारी की है. इस पार्टनरशिप का मकसद यात्रियों को उनके पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन स्टेटस और अन्य जानकारियां उनके स्मार्टफोन पर आसानी से उपलब्ध कराना है. अब आप अपने व्हाट्सएप के जरिए भी पीएनआर स्टेटस पता कर सकते हैं

ट्रेन लोकेशन और PNR स्टेट्स देखने का आ गया सबसे आसान तरीका, WhatsApp से ऐसे करें पता
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

नई दिल्ली: रेल यात्रियों के लिए पीएनआर नंबर चेक करना हमेशा से थोडा मुश्किल रहा है. इसकी जानकारी हासिल करने के लिए यात्रियों को भारतीय रेलवे रिजर्वेशन नंबर 139 पर कॉल करना होता था या फिर आईसीआरटीसी की वेबसाइट पर जाकर अपडेट पता करना पड़ता था. लेकिन अब यह प्रक्रिया आसान हो गई है.

इस प्रकिया को आसान बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने हाल ही में एक ऑनलाइन ट्रैवल वेबसाइट 'MakeMyTrip' के साथ साझेदारी की है. इस पार्टनरशिप का मकसद यात्रियों को उनके पीएनआर स्टेटस, लाइव ट्रेन स्टेटस और अन्य जानकारियां उनके स्मार्टफोन पर आसानी से उपलब्ध कराना है. इसके तहत अब आप अपने व्हाट्सएप के जरिए भी पीएनआर स्टेटस पता कर सकते हैं.

वॉट्सऐप पर ऐसे करें पीएनआर नंबर और ट्रेन का लाइव स्टेटस चेक

1. अपने स्मार्टफ़ोन के Dailer पर जायें.

2. इसके बाद ‘7349389104’ ( 'MakeMyTrip का आधिकारिक व्हाट्सएप) नंबर को टाइप             करें और इसे अपने कॉन्टैक्ट लिस्ट में जोड़ें.

3. नंबर को सेव करने के बाद अपने व्हाट्सएप को ओपन करें और कॉन्टैक्ट लिस्ट को रिफ्रेश करें.

4. कॉन्टैक्ट को सर्च करें और चैट विंडो ओपन करें.

5. अपना पीएनआर स्टेटस जानने के लिए पीएनआर नंबर और लाइव ट्रेन स्टेटस जानने के लिए ट्रेन          नंबर मैसेज करें.

इसके बाद MakeMyTrip आपको ट्रेन का रियल टाइम स्टेटस या आपके पीएनआर का बुकिंग स्टेटस भेजेगा.

इन बातों का रखें ध्यान

इस पूरी प्रक्रिया के लिए आपके पास व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन होना चाहिए. इसके अलावा यूजर के पास इंटरनेट कनेक्शन, सही ट्रेन नंबर और सही पीएनआर नंबर होना चाहिए. बता दें कि MakeMyTrip से तब तक रिप्लाई नहीं आएगा, जब तक आपको अपने मैसेज पर ब्लू टिक न दिखाई दे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 31, 2018 01:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).