टेक

Google का बड़ा फैसला, संस्कृत-भोजपुरी सहित 8 भारतीय भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट में किया शामिल

संस्कृत के अलावा, गूगल ट्रांसलेट के लेटेस्ट प्रोग्राम में अन्य भारतीय भाषाएं असमिया, भोजपुरी, डोगरी, कोंकणी, मैथिली, मिजो और मेइतिलोन (मणिपुरी) को गूगल ट्रांसलेट से जोड़ा गया है.

Google का बड़ा फैसला, संस्कृत-भोजपुरी सहित 8 भारतीय भाषाओं को गूगल ट्रांसलेट में किया शामिल
गूगल अनुवाद (Photo Credits: Twitter)

Google Translate: गूगल ट्रांसलेट अब 24 नई भाषाओं को भी सपोर्ट करेगा. Google कंपनी ने अपने I/O 2022 कीनोट में घोषणा करते हुए बताया कि अब गूगल ट्रांसलेट के जरिए 24 नई भाषाओं में अनुवाद किया जा सकता है. इनमें से कुछ भाषाएं भारत में भी बोली और लिखी जाती हैं. अब Google Translate में कुल 133 भाषाओं का सपोर्ट है. यूट्यूब शॉर्ट्स को रोजाना मिल रहे 30 बिलियन व्यूज: सुंदर पिचाई

दावा है कि जोड़ी गई नई भाषाओं को दुनिया के विभिन्न हिस्सों में 300 मिलियन से अधिक लोगों द्वारा सामूहिक रूप से बोला जाता है. इनमें से एक Mizo भाषा शामिल है, जो पूर्वोत्तर भारत में 3 लाख लोगों द्वारा बोली जाती है. इन भाषाओं को जोड़ने के लिए Google ने कई प्रोफेसरों और भाषाविदों को शामिल किया, जो मूल रूप से इन भाषाओं को बोलते हैं.

गूगल रिसर्च के सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने बताया कि, 'संस्कृत गूगल ट्रांसलेट में नंबर वन और सबसे ज्यादा रिक्वेस्ट की जाने वाली भाषा है और अब हम इसे आखिरकार जोड़ रहे हैं. हम पूर्वोत्तर भारत से पहली बार भाषाओं को Google Translate से जोड़ रहे हैं."

 Google Translate में जोड़ी गई सभी 24 नई भाषाएं

    • असमिया - पूर्वोत्तर भारत
    • भोजपुरी - भारत, नेपाल और फिजी
    • कोंकणी — मध्य भारत
    • डोगरी — उत्तरी भारत
    • मैथिली — उत्तरी भारत
    • संस्कृत - भारत
    • मेइतेइलॉन (मणिपुरी) — पूर्वोत्तर भारत
    • मिज़ो — पूर्वोत्तर भारत
    • आयमारा - बोलीविया, चिली और पेरू
    • बाम्बारा — माली
    • धिवेही — मालदीव
    • ईवे - घाना और टोगो
    • गुआरानी - पराग्वे, बोलीविया, अर्जेंटीना और ब्राजील
    • इलोकानो — उत्तरी फिलीपींस
    • क्रियो — सिएरा लियोन
    • कुर्द — इराक
    • लिंगाला - कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य, कांगो गणराज्य, मध्य अफ्रीकी गणराज्य, अंगोला और दक्षिण सूडान गणराज्य
    • लुगांडा — युगांडा और रवांडा
    • ओरोमो — इथियोपिया और केन्या
    • क्वेशुआ - पेरू, बोलीविया और इक्वाडोर
    • सेपेडी — दक्षिण अफ्रीका
    • टिग्रीन्या - इरिट्रिया और इथियोपिया
    • सोंगा - इस्वातिनी, मोज़ाम्बिक, दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाब्वे

  • ट्वी — घाना

इसी के साथ अब गूगल ट्रांसलेट पर उपलब्ध भारतीय भाषाओं की कुल संख्या को 19 हो गई है. यह घोषणा बुधवार की देर रात शुरू हुए वार्षिक Google सम्मेलन I/O में की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on May 12, 2022 11:03 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).