टेक

Samsung Galaxy S21: नए साल में लॉन्च हो सकता है गैलेक्सी एस21, होंगे ये दमदार फीचर्स

सैमसंग (Samsung) कथित तौर पर गैलेक्सी एस21 (Galaxy s21) सीरीज को अगले साल जनवरी में लॉन्च करने की योजना बना रहा है.

Samsung Galaxy S21: नए साल में लॉन्च हो सकता है गैलेक्सी एस21, होंगे ये दमदार फीचर्स
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 14 दिसंबर : सैमसंग (Samsung) कथित तौर पर गैलेक्सी एस21 (Galaxy S21) सीरीज को अगले साल जनवरी में लॉन्च करने की योजना बना रहा है. इसके एक नए वीडियो में गैलेक्सी एस21 प्लस मॉडल की झलक मिलती है, जिसमें पंच-होल सेल्फी कैमरा है और फ्लैट डिस्प्ले के पास पतले बेजल्स (Bezels) नजर आ रह हैं. वर्ज की रिपोर्ट के मुताबिक, "यह वीडियो फोन के पीछे के बारे में बहुत जानकारी नहीं देता है."

गैलेक्सी एस21 के 3 मॉडल्स के जनवरी में आने की उम्मीद है, ये स्टैंडर्ड, प्लस और अल्ट्रा मॉडल हैं. एस21 में 6.2 इंच का डिस्प्ले होगा, प्लस में 6.7 इंच का होगा और अल्ट्रा में 6.8 इंच का डिस्प्ले होगा. कहा जा रहा है कि गैलेक्सी एस21 सीरीज में अमेरिका और दक्षिण कोरिया में स्नैपड्रैगन 888 5जी चिपसेट की सुविधा होगी. वहीं भारत जैसे अन्य बाजारों में एक्सीनोस 2100 प्रोसेसर होगा. यह भी पढ़ें : सैमसंग गैलेक्सी S21 सीरीज के साथ आ सकता है ‘गैलेक्सी बड्स बियॉन्ड’, जनवरी 2021 में हो सकता है लॉन्च

फोन के 5जी (5G) होने की उम्मीद है. साथ ही एस21 और प्लस दोनों में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ (Bluetooth) 5.1 है, वहीं अल्ट्रा में वाई-फाई 6 ई के साथ है. गैलेक्सी एस21 प्लस मॉडल फैंटम सिल्वर, फैंटम ब्लैक और फैंटम वॉयलेट में उपलब्ध होगा जबकि गैलेक्सी एस21 अल्ट्रा केवल फैंटम सिल्वर और फैंटम ब्लैक कलर में आएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 14, 2020 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).