टेक

Flipkart Carnival Sale 2018: इन चीजों पर मिल रहा है 70 फीसदी तक का डिस्काउंट

Flipkart 'Year End Carnival’ में ग्राहकों को इंटरेस्ट फ्री नो-कॉस्ट ईएमआई स्कीम 12 महीने के लिए दी जा रही है. इसके साथ ग्राहकों एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ सिर्फ 399 रुपये की शुरुआती कीमत में दी जा रही है

Flipkart Carnival Sale 2018: इन चीजों पर मिल रहा है 70 फीसदी तक का डिस्काउंट
फ्लिपकार्ट (File Photo)

नई दिल्ली: नया साल शुरू होने में कुछ ही दिन बाकी है और इस मौके पर ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart 'Year End Carnival’ सेल का आयोजन कर रही है. कंपनी इस सेल में 70 फीसदी तक का डिस्काउंट ऑफर देने वाली है। ग्राहक इस सेल में टीवी, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स और होम अप्लायंस अच्छे डिस्काउंट पर खरीद सकते हैं. यह सेल 23 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर जारी रहेगा जिसमें ग्राहको को हर रोज दिन के 12 बजे से लेकर रात के 2 बजे तक ‘Christmas Rush deals’ दी जाएगी.

Flipkart 'Year End Carnival’ में ग्राहकों को इंटरेस्ट फ्री नो-कॉस्ट ईएमआई स्कीम 12 महीने के लिए दी जा रही है. इसके साथ ग्राहकों एक्सटेंडेड वारंटी का लाभ सिर्फ 399 रुपये की शुरुआती कीमत में दी जा रही है. सेल में ग्राहकों को 22,000 रुपये तक का एक्सचेंज ऑफर दिया जा रहा है। Flipkart 'Year End Carnival’ में ‘grab now or gone’ डील भी दे जा रही है जिसमें ग्राहक 80 फीसदी तक का डिस्काउंट ले सकता है. सेल में SBI डेबिट कार्ड यूजर्स को 10 फीसदी का अतिरिक्त डिस्काउंट भी दिया जा रहा है.

यह भी पढ़े: इन 64 Apps के खिलाफ सरकार ने जारी किया अलर्ट, जल्दी से कर दें डिलीट

कंपनी ने इस सेल में होम अप्लायंस को भी लिस्ट किया है जिसमें ग्राहकों को Xiaomi Mi 4A स्मार्ट टीवी (43 इंच) पर 1,000 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है. ऐसे में ग्राहक यह स्मार्ट टीवी 21,999 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं. इसके अलावा Samsung के 32 इंच HD LED TV पर ग्राहकों को 10,901 रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है जिसके बाद यह टीवी 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता हैं.

सेल में Vu 43-इंच 4K स्मार्ट TV 24,999 रुपये की कीमत में खरीदा सकता हैं जबकि इसकी वास्तविक कीमत 41,000 रुपये है. वही Vu 32-इंच के स्मार्ट टीवी 12,999 रुपये और Vu 40-इंच फुल एचडी एलईडी टीवी 15,499 रुपये में खरीदा जा सकता हैं.

ग्राहक Thomson B9 Pro 40 इंच की फुल एचडी स्मार्ट टीवी सिर्फ 17,999 रुपये में खरीद सकते हैं जबकि इसकी वास्तविक कीमत 25,999 रुपये है. वहीं, Micromax 32 इंच के एचडी टीवी ग्राहक सिर्फ 10,499 रुपये की कीमत में खरीद सकते हैं.

इस सेल में ग्राहक Kent, Xiaomi, Tefal, Honeywell जैसी कंपनियों के एयर प्यूरीफायर्स भी सस्ते कीमत में खरीद सकते हैं. सेल में एयर प्यूरीफायर की शुरुआती कीमत 5,000 रुपये रखी गई है। इसके अलावा वाशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर्स आदि पर भी सेल में अच्छे डिस्काउंट ऑफर्स दिए जा रहे है.

(The above story first appeared on LatestLY on Dec 25, 2018 09:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).