Flipkart Black Friday Sale 2020: फ्लिप्कार्ट ब्लैक फ्रायडे सेल पर iPhone X, iPhone SE, Galaxy S20+पर मिल रहे हैं बंपर ऑफर्स, यहां पढ़ें पूरी डिटेल्स
ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट अक्टूबर से ही सेल की घोषणा कर रही है. और बा फ्लिप्कार्ट एक और सेल लेकर वापस आ रही है. कंपनी की ब्लैक फ्राइडे सेल पहले ही लाइव हो चुकी है और यह 30 नवंबर तक चलेगी.
ई-कॉमर्स की दिग्गज कंपनी फ्लिपकार्ट अक्टूबर से ही सेल की घोषणा कर रही है. एक बार फिर फ्लिप्कार्ट एक और सेल लेकर वापस आ रही है. कंपनी की ब्लैक फ्राइडे सेल पहले ही लाइव हो चुकी है और यह 30 नवंबर तक चलेगी. इसलिए अगर आप ऑफ़र और छूट का फायदा उठाना चाहते हैं तो, फ्लिपकार्ट आपको बंपर ऑफर्स का लाभ उठाने का एक और मौका दे रहा है. आज हम आपके लिए ले आए है फ्लिप्कार्ट सेल में स्मार्टफोन की कुछ अच्छी डील्स, जिन्हें आपको छोड़ना नहीं चाहिए. बता दें कि सेल शुरू हो चुकी है और 30 नवंबर तक रहेगी. यह भी पढ़ें: Flipkart में इंटर्नशिप करने का सुनहरा मौका, 45 दिनों तक करना पड़ेगा ये काम- मिलेंगे इतने पैसे
iPhone XR:
आईफोन एक्सआर (iPhone XR) फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान 38,999 रुपये में उपलब्ध है. Flipkart, ये फोन ऑफिशियल कीमत से 10,000 रुपये की छूट पर बेच रहा है, इसकी ऑफिशियल कीमत 47,900 रुपये है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म इस डील पर पुराने फोन के एक्सचेंज पर 14,100 का ऑफर दे रही है.
iPhone SE:
फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान iPhone SE और भी सस्ती हो गया है. फ्लिपकार्ट पर यह डिवाइस 32,999 रुपये में बेचा जा रहा है. इस दौर में iPhone SE 2020 टेक्नोलॉजी का बड़ा हिस्सा है, क्योंकि यह बाजार में सबसे शक्तिशाली चिपसेट, A13 बायोनिक चिपसेट में से एक है, जो iPhone 11 सीरिज में भी है.
Moto G9:
मोटो जी 9 फ्लिपकार्ट के दौरान 9999 रुपये में उपलब्ध है. यह स्मार्टफोन कुछ महीने पहले भारत में लॉन्च किया गया था. यह स्नैपड्रैगन 662 चिपसेट और 48 एमपी ट्रिपल कैमरा के साथ उपलब्ध है.
Realme Narzo 20 Pro:
फ्लिपकार्ट कुछ रियलमी फोन पर भी भारी छूट दे रहा है. Realme Narzo 20 Pro फ्लिपकार्ट पर 13,999 रुपये में उपलब्ध है. स्मार्टफोन एक मेडिटेक हेलियो G95 SoC द्वारा संचालित है. इसमें 6.5 इंच का फुल HD + डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 90hz है. इसमें रियर पर क्वाड-कैमरा सेटअप और शो को चलाने के लिए 4500mAh की बैटरी शामिल है.
Galaxy S20+:
सैमसंग गैलेक्सी एस 20+ फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान 49,999 रुपये में उपलब्ध है. स्मार्टफोन एक फ्लैगशिप डिवाइस है जो Exynos 990 प्रोसेसर से लैस है जो 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ है. यह 64MP के प्राइमरी कैमरा और डुअल 12-मेगापिक्सल कैमरा और VGA डेप्थ कैमरा के रियर पर क्वाड-कैमरा सेटअप के साथ आता है और सेल्फी के लिए 10-मेगापिक्सल का कैमरा है.
Pixel 4a:
पिक्सल 4 ए फ्लिपकार्ट ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान 31,999 रुपये में उपलब्ध है. इसमें 5.81-इंच का डिस्प्ले है जिसका रिज़ॉल्यूशन 1080x2340 पिक्सल है. Pixel 4a क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730G द्वारा संचालित है जिसमें 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज है.
ई-कॉमर्स दिग्गज कंपनी फ्लिप्कार्ट एसबीआई बैंक क्रेडिट कार्ड के साथ ईएमआई लेनदेन पर पांच प्रतिशत कैशबैक भी दे रही है. हमने फ्लिपकार्ट की ब्लैक फ्राइडे सेल के दौरान उपलब्ध सबसे अच्छे फोन डील्स की जानकारी आपको दी है, आशा करते हैं कि इससे आपको फोन खरीदने में आसानी होगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 26, 2020 07:42 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

