Cuemath Layoffs: एडटेक स्टार्टअप क्यूमैथ ने करीब 100 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला
Layoff (Photo: Pixabay)

एडटेक इंडस्ट्री के कठिन दौर के बीच ऑनलाइन गणित क्लास के स्टार्टअप क्यूमैथ (Cuemath) ने बड़े पैमाने पर छंटनी की है. प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चलता है कि सभी विभागों में स्टार्टअप की कुल 800 नौकरियों में से 100 इस निर्णय से प्रभावित हुई हैं. सिकोइया कैपिटल इंडिया समर्थित स्टार्टअप के एक प्रवक्ता ने ईटी को बताया कि कर्मचारियों की छंटनी के फैसले से लगभग 100 कर्मचारियों पर असर पड़ा है.

निर्णय के बाद कंपनी के वर्तमान सीईओ विवेक सुंदर एक सलाहकार की भूमिका में आ जाएंगे. वहीं कंपनी के अगले सीईओ Manan Khurma होंगे.