एप्पल ने भारत सहित दुनियाभर में iPhone यूजर्स के लिए IOS 14.3 सॉफ्टवेयर अपडेट किया जारी

एप्पल ने भारत सहित दुनियाभर में आईफोन यूजर्स के लिए बग फिक्स व कुछ नए फीचर्स के साथ आईओएस 14.3 सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी कर दिया है. एप्पल ने ऐप स्टोर पेज पर एक नए प्राइवेसी इंफॉर्मेशन सेक्शन को भी पेश किया है, जिसमें ऐप स्टोर पर गोपनीयता जानकारी भी प्रस्तुत की जाएगी.

एप्पल आईफोन (Photo Credits: IANS)

सैन फ्रांसिस्को, 15 दिसंबर: एप्पल (Apple) ने भारत सहित दुनियाभर में आईफोन यूजर्स के लिए बग फिक्स व कुछ नए फीचर्स के साथ आईओएस 14.3 सॉफ्टवेयर अपडेट को जारी कर दिया है. एप्पल ने ऐप स्टोर पेज पर एक नए प्राइवेसी इंफॉर्मेशन सेक्शन को भी पेश किया है, जिसमें ऐप स्टोर पर गोपनीयता जानकारी भी प्रस्तुत की जाएगी. ये नए प्राइवेसी लेबल्स ऐप स्टोर पर जारी कर दिए गए हैं और एप्पल ने कहा है कि इसके सभी प्लेटफॉर्मो पर नए लेबल्स की आवश्यकता होगी जैसे कि आईओएस, आईपैडओएस, मैकओएस, वॉचओएस और टीवीओएस.

इस नए आईओएस 14.3 के माध्यम से आईफोन 12 प्रो और 12 प्रो मैक्स में प्रोरॉ कैमरा फॉर्मेट को पेश किया जाएगा और ऐप्पल फिटनेस प्लस सहित ऐप्पलस के हालिया सेवाओं के लिए सपोर्ट की भी पेशकश करेगा. प्रोरॉ का इस्तेमाल आईफोन 12 प्रो और प्रो मैक्स के सभी रियर कैमरों के साथ किया जा सकता है और यह नाइट मोड पर भी काम करेगा.

यह भी पढ़ें: Apple iPhone 12Pro Max Price: एप्पल आईफोन 12प्रो मैक्स में है 3687 एमएएच की बैटरी, जानें कीमत और अन्य फीचर्स

प्रोरॉ में पहली बार स्मार्टएचडीआर और डीप फ्यूजन जैसे एप्पल के कम्प्यूटेशनल फोटोग्राफी टूल के साथ रॉ के एडिटिंग फ्लैक्सिबिलिटी को भी शामिल किया गया है. यह एयरपॉड्स मैक्स ओवर-ईयर हेडफोन्स को भी सपोर्ट करेगा, जिसकी शिपिंग जल्दी ही शुरू होगी. इस अपडेट में कुछ बग फिक्स भी शामिल है, जिसमें यूजर्स को कुछ नए मैसेजेस के नोटिफिकेशंस नहीं मिल पा रहे हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड