टेक

Apple Layoff: एप्पल में भी लोगों की जाएगी नौकरी, छंटनी करने की तैयारी

गहराते वैश्विक मंदी के बीच एप्पल कथित तौर पर अपनी कॉरपोरेट टीम से कुछ लोगों की छंटनी कर रहा है. इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने कुछ कॉरपोरेट रिटेल कर्मचारियों से कहा है कि वे अपनी नौकरी के लिए फिर से आवेदन करें वरना उन्हें हटा दिया जाएगा.

Apple Layoff: एप्पल में भी लोगों की जाएगी नौकरी, छंटनी करने की तैयारी
Layoffs Representative Image (Photo Credit: Pixabay)

सैन फ्रांसिस्को, 4 अप्रैल : गहराते वैश्विक मंदी के बीच एप्पल कथित तौर पर अपनी कॉरपोरेट टीम से कुछ लोगों की छंटनी कर रहा है. इनसाइडर की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एप्पल ने कुछ कॉरपोरेट रिटेल कर्मचारियों से कहा है कि वे अपनी नौकरी के लिए फिर से आवेदन करें वरना उन्हें हटा दिया जाएगा. रिपोटरें में कहा गया है कि एप्पल इस डिवीजन में नौकरियों में कमी कर रहा है जो 'खुदरा स्टोरों के निर्माण और रखरखाव को संभालता है.'

प्रभावित कर्मचारियों को कथित तौर पर बताया गया है कि उनके पास कंपनी में अन्य पदों के लिए आवेदन करने के लिए सप्ताह के अंत तक का समय है. रिपोर्ट में कहा गया है, "एप्पल उन लोगों के लिए चार महीने तक के वेतन की पेशकश कर रहा है." आंतरिक रूप से, आईफोन निर्माता 'लागत में कटौती के उपाय के बजाय अपने संचालन को बेहतर बनाने के तरीके के रूप में देख रहा है.' एप्पल इकलौती बड़ी टेक कंपनी है जिसने वैश्विक आर्थिक मंदी के बीच अब तक कोई बड़े पैमाने पर छंटनी नहीं की है. यह भी पढ़ें : Microsoft ने एक्सबॉक्स इनसाइडर्स के लिए ‘फ्रेंड्स एंड कम्युनिटी अपडेट्स’ चैनल किया जारी

कंपनी के सीईओ ने द वॉल स्ट्रीट जर्नल को बताया था कि छंटनी 'एक अंतिम उपाय' है. कुक ने कहा कि कंपनी लागत प्रबंधन बहुत सख्ती से कर रही है और कुछ क्षेत्रों में काम पर रखने में कटौती कर रही है, जबकि अन्य में भर्ती करना जारी रखे हुए है. उन्होंने कहा था, "मैं छंटनी को अंतिम उपाय के रूप में देखता हूं." कंपनी ने कुछ विभागों में भर्तियों को धीमा कर दिया है, बोनस में देरी की है, यात्रा बजट को कम किया है, परियोजनाओं को पीछे धकेला है और लागत में कटौती के ऐसे और उपाय किए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 04, 2023 12:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).