टेक

एप्पल ने नवीनतम चिप, कीबोर्ड के साथ मैकबुक प्रो लांच किया

नए मैकबुक प्रो मॉडल्स में 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर्स है, जिनका 15 इंच वाले मॉडल में प्रदर्शन 70 फीसदी और 13 वाले मॉडल में प्रदर्शन दोगुणा अधिक है.

एप्पल ने नवीनतम चिप, कीबोर्ड के साथ मैकबुक प्रो लांच किया
(Photo Credits: IANS)

सैन फ्रांसिस्को. एप्पल ने गुरुवार को नए 13 इंच और 15 इंच के मैकबुक प्रो की घोषणा की, जो पहले से ज्यादा तेज और चलाने में आसान है.

नए मैकबुक प्रो मॉडल्स में 8वीं पीढ़ी के इंटेल कोर प्रोसेसर्स है, जिनका 15 इंच वाले मॉडल में प्रदर्शन 70 फीसदी और 13 वाले मॉडल में प्रदर्शन दोगुणा अधिक है. इनकी कीमत 1,49,900 रुपये तथा 1,99,900 रुपये से शुरू होती है.

एप्पल के वैश्विक विपणन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष फिलिप शिलर ने कहा, "अब तक हमने जितनी भी मैकबुक बनाई है, नवीनतम पीढ़ी की मैकबुक उन सबसे अधिक तेज और शक्तिशाली है."

उन्होंने कहा, "इसमें 8वीं पीढ़ी के 6-कोर प्रोसेसर्स लगे हैं, इसकी सिस्टम मेमोरी 32 जीबी है. इसमें 4 टीबी का सुपरफास्ट एसएसडी स्टोरेज, इसके रेटिना डिस्प्ले में नया 'ट्र टोन' टेक्नोलॉजी और टच बार है. इसके साथ उन्नत सुरक्षा के लिए एप्पल का टी2 चिप लगाया है तथा तीसरी पीढ़ी का कम आवाज करनेवाला कीबोर्ड लगा है, जो इसे प्रो यूजर्स के लिए सबसे बढ़िया नोटबुक बनाता है."

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 12, 2018 11:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).