एंड्रॉयड टीवी एप में अब यूट्यूब के लिए मिलेगा 8K वीडियो प्लेबैक
एंड्रॉयड टीवी के नवीनतम अपडेट में यूट्यूब के लिए 8के स्ट्रीमिंग तक की सेवा शुरू की गई है। एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉयड टीवी के वर्जन 2.12.08 में यूट्यूब टीवी के 8के स्ट्रीमिंग तक को सपोर्ट किए जाने की सुविधा को शामिल किया गया है,
सैन फ्रांसिस्को, 28 नवंबर : एंड्रॉयड टीवी (Android TV) के नवीनतम अपडेट में यूट्यूब (YouTube) के लिए 8के स्ट्रीमिंग तक की सेवा शुरू की गई है. एंड्रॉयड पुलिस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, एंड्रॉयड टीवी के वर्जन 2.12.08 में यूट्यूब टीवी के 8के स्ट्रीमिंग तक को सपोर्ट किए जाने की सुविधा को शामिल किया गया है, इससे एंड्रॉयड 10 या उससे भी अधिक पर यूट्यूब टीवी को चलाया जा सकेगा.
इस बदलाव के तहत कुछ सीमित डिवाइसों में ही 8के स्ट्रीमिंग के सपोर्ट किए जाने की क्षमता होगी, हालांकि यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि किन मॉडलों द्वारा इसके सपोर्ट किए जाने की उम्मीद है. 8के स्ट्रीमिंग सपोर्ट के अलावा एंड्रॉयड टीवी अपडेट के हालिया यूट्यूब में एक और बदलाव लाया गया है और वह है- कास्ट कनेक्ट सपोर्ट.
यह भी पढ़ें : YouTube ने OnePlus नॉर्ड को अपने सिग्नेचर डिवाइस लिस्ट में किया शामिल
कास्ट कनेक्ट के माध्यम से अपने टीवी के रिमोट कंट्रोल के साथ ही एंड्रॉयड टीवी पर कास्ट मीडिया को नियंत्रित किया जा सकेगा, इसके लिए अब अलग से किसी डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 29, 2020 12:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

